सख्त SSP की सख्त कार्रवाई: ‘ऑपरेशन लगड़ा’ के तहत 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

सख्त SSP की सख्त कार्रवाई: ‘ऑपरेशन लगड़ा’ के तहत 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

गदरपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चल रहा अभियान लगातार परिणाम दे रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने मंगलवार देर शाम गदरपुर क्षेत्र में 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गुरबाज सिंह उर्फ मानू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों के अनुसार, SSP द्वारा फरार और इनामी अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे। निर्देशों के अनुपालन में गदरपुर पुलिस टीम चौकी गूलरभोज क्षेत्र में चेकिंग अभियान में लगी थी। इसी दौरान पुलिस को वांछित अपराधी गुरबाज सिंह उर्फ मानू दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा और अचानक पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

पुलिस ने तुरंत घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायलावस्था में उसे पकड़कर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

 

कुख्यात अपराधी, कई थानों में दर्ज हैं 17 से अधिक मुकदमे

गुरबाज सिंह उर्फ मानू पर गदरपुर थाने से 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। वह लंबे समय से क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना हुआ था। वर्ष 2019 में थाना नानकमत्ता के तत्कालीन थानाध्यक्ष पर फायरिंग करने का मामला भी उसी के खिलाफ दर्ज है।

उस पर गदरपुर, बाजपुर, दिनेशपुर, नानकमत्ता सहित उत्तर प्रदेश के मिलक खानम (रामपुर) थाने में 17 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, लूट, राहजनी, बलवा एवं अवैध हथियार रखने जैसी गंभीर धाराएँ शामिल हैं।

 

FIR दर्ज, अवैध हथियार बरामद

वादी बलजीत सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ FIR संख्या 130/2025 धारा 126(2)/109/115(2)/351(2) BNS में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

 

अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही पुलिस

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि SSP मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चल रहा अभियान आगे भी उसी सख्ती और प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा। ‘ऑपरेशन लगड़ा’ के तहत अब तक कई अपराधियों पर शिकंजा कस चुका है, और यह कार्रवाई लगातार जारी है।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख  सरकारी भूमि पर धोखाधड़ी और कूटरचना करने वाला अभियुक्त असगर अली गिरफ्तार

तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में हर्टफुलनेस इंस्टिट्यूट की ओर से स्ट्रेस मैनेजमेंट प्रोग्राम में योग प्रशिक्षक श्री गौरव त्यागी ने स्टुडेंट्स को दिया योग का प्रशिक्षण