रूद्रपुर । चैत्र नवरात्र की पावन अष्टमी के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने निवास स्थान पर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ कन्या पूजन किया

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

रूद्रपुर । चैत्र नवरात्र की पावन अष्टमी के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने निवास स्थान पर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ कन्या पूजन किया

। इस दौरान उन्होंने विधि विधान से नौ कन्याओं का पूजन कर उनके चरण पखारे और उन्हें भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्याओं को साक्षात देवी का स्वरूप माना गया है। नवरात्र के पावन पर्व पर कन्या पूजन का विशेष महत्व है, जिससे समाज में नारी शक्ति के प्रति सम्मान और श्रद्धा का भाव जागृत होता है। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि मां भगवती सभी के कष्टों का निवारण करें और समाज में समरसता व खुशहाली का संचार हो। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कन्याओं को उपहार भेंट किए और मां दुर्गा की आरती कर लोक कल्याण की प्रार्थना की।

More From Author

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, विभागों ने संभाला मोर्चा विद्युत विभाग के बाद जल संस्थान ने भी पानी की पाइप लाइन शिफ्टिंग, लाइन बिछाने का कार्य किया आरम्भ

लव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मा  महापौर ने गूलरभोज प्रकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- दूसरे समुदाय का युवक नेताओं के इशारे पर लगा रहा झूठे आरोप

रूद्रपुर – रूद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस में आज दुर्घटनाओं एवं संदिग्धावस्था में दिवंगत हुये 6 पार्थिव देहों पोस्टमार्टम हुये हैं। मृतकों के परिजनों के चीत्कारों एवं विलाप से माहौल खासा गमगीन हो गया। हर सुख दुख मे पहुंचनें वाले सुशील गाबा नें पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर सभी दिवंगतों के परिजनों को ढांढस बंधाकर दुखः व्यक्त किया

सुल्तानपुर पट्टी चौकी प्रभारी मनीष खत्री ने पुलिस टीम को साथ लेकर सुल्तानपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शिविर में योगदान दिया साथ ही युवाओं को किया नशे के खिलाफ जागरूक ।