एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख  सरकारी भूमि पर धोखाधड़ी और कूटरचना करने वाला अभियुक्त असगर अली गिरफ्तार

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख  सरकारी भूमि पर धोखाधड़ी और कूटरचना करने वाला अभियुक्त असगर अली गिरफ्तार

गदरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, फर्जी दस्तावेज़ों से सरकारी ज़मीन बेचने का मामला

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर  मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशों के तहत गदरपुर पुलिस ने सरकारी भूमि को अपने नाम दर्शाकर बेचने की कोशिश करने वाले शातिर आरोपी असगर अली को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने हरिपुरा जलाशय के समीप सिंचाई विभाग की भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे अपना बताते हुए धोखाधड़ी का प्रयास किया था।

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता पंकज ढौंडीयाल द्वारा दी गई तहरीर पर FIR संख्या 324/2025, धारा 420/467/468/471/427 भादवि में मुकदमा पंजीकृत किया गया। आरोपी लंबे समय से सरकारी भूमि को खुर्द-बुर्द कर नुकसान पहुँचाने और कूटरचना द्वारा स्वामित्व प्रदर्शित कर बिक्री प्रयास में संलिप्त पाया गया।

एसएसपी के आदेश पर त्वरित गिरफ्तारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देशों व पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई। प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर  आरोपी को ठंडा नाला, गूलरभोज से गिरफ्तार किया गया।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि अभियुक्त असगर अली द्वारा ठंडा नाला क्षेत्र में गिरोह बनाकर बाहरी राज्यों में अपने साथियों को भेजकर सम्मोहित कर जेवरात व नगदी ठगी की वारदातें कराए जाने की जानकारी भी सामने आई है, जिसकी गहन जांच जारी है।

न्यायालय में पेश, आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और उससे जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी
असगर अली पुत्र लाहोरी शाह, निवासी कोपा ठंडानाला, पोस्ट गूलरभोज, थाना गदरपुर, ऊधमसिंहनगर

पुलिस टीम
1. इंस्पेक्टर संजय पाठक, प्रभारी थाना गदरपुर
2. उ.नि. दीवान सिंह, प्रभारी चौकी गूलरभोज
3. हे.का. 160 प्रीतम सिंह
4. का. 1206 लक्ष्मण कुमार

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा है कि सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा, कूटरचना और धोखाधड़ी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

More From Author

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया तथा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन पर उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

सख्त SSP की सख्त कार्रवाई: ‘ऑपरेशन लगड़ा’ के तहत 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार