युवाओें को आदर्श जीवन की ओर अग्रसर करना वर्तमान की सबसे बड़ी जरूरतः विकास शमा्र नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित युवा आदान प्रदान प्रशिक्षण कार्यक्रम का महापोर ने किया शुभारम्भ रूद्रपुर। जिला युवा अधिकारी आशीष पाल के निर्देशन में नेहरू युवा केंद्र, ऊधम सिंह नगर की ओर से अंतर जिला युवा आदान प्रदान प्रशिक्षण एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम का आयोजन किच्छा स्थित सुंदर बाग बैलेस में किया गया। पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रूद्रपुर नगर निगम के महापौर विकास शर्मा ने किया। पहले दिन युवाओं को साहित्य विषय पर जानकारियां दी गयी। बता दें विकसित भारत अभियान के तहत देश भर में युवा आदान प्रदान कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत नेहरू युवा केन्द्र की ओर से भी अंतर जनपदीय युवा आदान प्रदान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसका शुभारभ मुख्य अतिथि महापौर विकास शर्मा ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के व्यक्तित्व विकास और कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी देश का वर्तमान और भविष्य हैं। वो देश की नींव हैं, जिस पर देश की प्रगति और विकास निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि नौजवानों की ऊर्जा व्यर्थ बर्बाद होने से बचाने के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम जरूरी है। युवाओें को एक उन्नत एवं आदर्श जीवन की ओर अग्रसर करना वर्तमान की सबसे बड़ी जरूरत है। युवा सपनों को आकार देने का अर्थ है सम्पूर्ण मानव जाति के उन्नत भविष्य का निर्माण। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी ने भारत के नवनिर्माण के लिये मात्र सौ युवकों की अपेक्षा की थी। क्योंकि वे जानते थे कि युवा ‘विजनरी’ होते हैं और उनका विजन दूरगामी एवं बुनियादी होता है। उनमें नव निर्माण करने की क्षमता होती है। आज की युवापीढ़ी में प्रतिभा की कमी नहीं है मगर उनके दिलो दिमाग में अच्छे विचारों के बीज पल्लवित कराने की जरूरत है। श्री शर्मा ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से युवा सपनों को पंख लग रहे हैं। युवाओं को आत्म निर्भर और सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार लगातार काम कर रही है। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक तनीषा चावला ने बताया कि पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देहरादून से आये 29 युवा प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन इन युवाओं को साहित्य की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के तहत इन युवाओं को जिले के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राचीन विरासतों का भ्रमण कराया जायेगा। इसके अलावा खेल एवं बाहरी गतिविधियां, योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता, कौशल विकास एवं चर्चा, सामुदायिक कार्य एवं टीम बिल्डिंग का भी प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच विचारों अनुभवों और संस्कृति के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है जिससे उनमें सामाजिक समरसता, कौशल विकास और नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को विकसित किया जा सके। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि सुनील पाठक, मोहन सिंह, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अर्जुन यादव, रश्मि राणा, पूजा वर्मा, प्रतीक सक्सेना समेत कई लोग मौजूद थे।

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित युवा आदान प्रदान प्रशिक्षण कार्यक्रम का महापोर ने किया शुभारम्भ

रूद्रपुर। जिला युवा अधिकारी आशीष पाल के निर्देशन में नेहरू युवा केंद्र, ऊधम सिंह नगर की ओर से अंतर जिला युवा आदान प्रदान प्रशिक्षण एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम का आयोजन किच्छा स्थित सुंदर बाग बैलेस में किया गया। पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रूद्रपुर नगर निगम के महापौर विकास शर्मा ने किया। पहले दिन युवाओं को साहित्य विषय पर जानकारियां दी गयी।

बता दें विकसित भारत अभियान के तहत देश भर में युवा आदान प्रदान कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत नेहरू युवा केन्द्र की ओर से भी अंतर जनपदीय युवा आदान प्रदान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसका शुभारभ मुख्य अतिथि महापौर विकास शर्मा ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के व्यक्तित्व विकास और कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी देश का वर्तमान और भविष्य हैं। वो देश की नींव हैं, जिस पर देश की प्रगति और विकास निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि नौजवानों की ऊर्जा व्यर्थ बर्बाद होने से बचाने के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम जरूरी है। युवाओें को एक उन्नत एवं आदर्श जीवन की ओर अग्रसर करना वर्तमान की सबसे बड़ी जरूरत है। युवा सपनों को आकार देने का अर्थ है सम्पूर्ण मानव जाति के उन्नत भविष्य का निर्माण। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी ने भारत के नवनिर्माण के लिये मात्र सौ युवकों की अपेक्षा की थी। क्योंकि वे जानते थे कि युवा ‘विजनरी’ होते हैं और उनका विजन दूरगामी एवं बुनियादी होता है। उनमें नव निर्माण करने की क्षमता होती है। आज की युवापीढ़ी में प्रतिभा की कमी नहीं है मगर उनके दिलो दिमाग में अच्छे विचारों के बीज पल्लवित कराने की जरूरत है। श्री शर्मा ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से युवा सपनों को पंख लग रहे हैं। युवाओं को आत्म निर्भर और सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार लगातार काम कर रही है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक तनीषा चावला ने बताया कि पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देहरादून से आये 29 युवा प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन इन युवाओं को साहित्य की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के तहत इन युवाओं को जिले के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राचीन विरासतों का भ्रमण कराया जायेगा। इसके अलावा खेल एवं बाहरी गतिविधियां, योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता, कौशल विकास एवं चर्चा, सामुदायिक कार्य एवं टीम बिल्डिंग का भी प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच विचारों अनुभवों और संस्कृति के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है जिससे उनमें सामाजिक समरसता, कौशल विकास और नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को विकसित किया जा सके।

इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि सुनील पाठक, मोहन सिंह, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अर्जुन यादव, रश्मि राणा, पूजा वर्मा, प्रतीक सक्सेना समेत कई लोग मौजूद थे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

आज नानकमत्ता पब्लिक स्कूल को अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय बेंगलुरु में पर्यावरण शिक्षा के लिए दिया जाने वाला प्रतिष्ठित विप्रो अर्थियन अवार्ड 2024 दिया गया।

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित युवा आदान प्रदान प्रशिक्षण कार्यक्रम का महापोर ने किया शुभारम्भ