रुद्रपुर। श्री रामलीला युवा कमेटी की ओर से ग्राम तुर्कागौरी गोकुलनगर में आयोजित रामलीला मंचन का शुक्रवार रात पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुख्य अतिथि के रूप में विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।
इस दौरान आयोजकों ने मंच पर ठुकराल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि रामलीला हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और संस्कारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रामलीला के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रामलीला का आयोजन सामूहिक सहभागिता और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कलाकारों से अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर मंचन को प्रभावशाली बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष गौरव आर्या, उपाध्यक्ष लियाकत अंसारी, सुनील यादव, राजेश वर्मा, आयुष सक्सेना, निर्देशक ओमप्रकाश यादव, नीतू प्रसाद, राजू श्रीवास्तव, महेश यादव, हरदयाल, अंकित यादव, अशरफ अंसारी, संदीप सलूजा, संजय ठुकराल ,आनंद शर्मा, गगन ग्रोवर, केरू मंडल, जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्या, गणेश तिवारी और प्रिंस कुंवर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
