सब जूनियर/जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए तमिलनाडु के लिए रवाना

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

सब जूनियर/जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए तमिलनाडु के लिए रवाना

रुद्रपुर बस स्टैंड से प्रातः 11:00 बजे द मिनी गोल्फ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वाधान में उत्तराखंड की सब जूनियर/जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु तमिलनाडु के लिए रवाना हुई. इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष डी.के.शर्मा सीनियर एडवोकेट हाई कोर्ट,नैनीताल,संघ के सचिव डॉ राहुल चंद्र,होली चाइल्ड स्कूल के डायरेक्टर विकास बत्रा,आर्यन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर मोहित राय, भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर भरत गोयल रेनबो स्कूल के डायरेक्टर संजय कुमार तथा कुमाऊँ विश्वविद्यालय,नैनीताल के क्रीड़ा अधिकारी डॉ नागेन्द्र शर्मा समेत अन्य खेल प्रेमियों ने टीम को जीत की शुभकामनाएं देकर रवाना किया.टीम में 14 बालक एवं 06 बालिकाओं सहित रमेश चंद्र लोहानी,सुधाकर सिंह तथा जाया पाण्डेय टीम मैनेजर तथा टीम कोच के रूप मे रुद्रपुर से सेलम तमिलनाडु को रवाना हुए.

More From Author

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान एडीजी प्रशासन ने विदेश मंत्री से ग्रहण किया “Institutional Performance Award for State Police मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा—नागरिकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

भाजपाइयो ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वी जयंती पर पुष्प अर्पित कर किया याद

वारंटीयो पर धरपकड़ अभियान जारी, ट्रांजिट कैंप पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार