एसएसपी मणिकांत मिश्रा का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार अंतर्राज्यीय शातिर नशा तस्कर बूटा सिंह गिरफ्तार

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार

अंतर्राज्यीय शातिर नशा तस्कर बूटा सिंह गिरफ्तार

नशा तस्कर पर NDPS एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के विभिन्न जनपदों में है आठ मुकदमे पंजीकृत

नशा तस्कर बूटा सिंह से 80 ग्राम स्मैक(हीरोइन) किया बरामद

बरामद स्मैक (हीरोइन) की कीमत लगभग 25 लाख रुपए

नानकमत्ता क्षेत्र में सबसे पहले स्मैक का नशा फैलाने वाले नशा तस्कर चमकौर उर्फ चमकी का पार्टनर है , बूटा सिंह

नानकमत्ता पुलिस द्वारा पहाड़ी जनपदों पर नशा तस्करी करने वाले वर्तमान समय के सबसे बड़े नशे के तस्कर पर कड़ी कार्यवाही।

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड  के नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद उधम सिंह नगर द्वारा नशे के विरुद्ध व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना नानकमत्ता पुलिस द्वारा    पुलिस अधीक्षक नगर  तथा  क्षेत्राधिकारी खटीमा  निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा नशे के विरुद्ध प्रभावी रोकथाम के लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त व पेट्रोलिंग किए जाने हेतु कई टीमें गठित की गई है ।

इसी क्रम में थाना नानकमत्ता पुलिस टीम द्वारा ग्राम बिचई पर चेकिंग व पेट्रोलिंग की कार्यवाही की जा रही थी , तभी टीम को सूचना प्राप्त हुई कि नशा तस्कर चमकौर उर्फ चमकी का पार्टनर बूटा सिंह जो जनपद चंपावत के लोहाघाट थाने से वांछित चल रहा है, इस समय अपने गांव में आया हुआ है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल उस गांव को चारों ओर से घेर कर कार्यवाही की गई तो कुख्यात नशा तस्कर बूटा सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी ग्राम हरैया बिचई थाना नानकमत्ता को लगभग 80 ग्राम अवैध स्मैक( हीरोइन)के साथ गिरफ्तार किया गया है ।

अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि जब से पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की है तो वह कुछ समय के लिए राजस्थान भाग गया था और अभी कुछ समय पहले ही वहां से वापस आया है। उसने पहाड़ी जनपदों के नशा तस्करों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। जिनके विरुद्ध शीघ्र कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अभियुक्त की नशा बेचकर कमाई गई अवैध संपत्ति की भी जांच की जा रही है।

अभियुक्त के खिलाफ थाना नानकमत्ता में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा उक्त गांव के अन्य स्मैक बेचने वाले फरार नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही जल्द अमल में लाई जाएगी।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण
अभियुक्त बूटा सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी ग्राम हरीया बिचई थाना नानकमत्ता जनपद उधम सिंह नगर ।

बरामदगी
लगभग 80 ग्राम स्मैक(हीरोइन)

गिरफ्तारी का स्थान
ग्राम हरीया बिचई थाना नानकमत्ता।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
FIR NO-117/18
U/S 8/22 ndps act

FIR NO-164/18
U/S 506 ipc

FIR no-13/20
U/S 452/504/506 ipc

FIR NO- 71/20
U/S 8/22/29/60 ndps act

FIR NO- 170/20
U/S 2/3 Gangster Act

FIR NO- 1760/2005
U/U 394 ipc

FIR NO-1760/2005
U/S 25 A Act थाना नानकमत्ता

FIR NO- 07/25 U/S 8/21/29 NDPS act थाना लोहाघाट जनपद चंपावत

पुलिस टीम
1- SI संजय सिंह।
2- ASI कृपाल सिंह।
3- HC अजीत सिंह
4- का0 प्रकाश आर्य।
5- का0 धनराज सिंह।
6- का0 शुभम सैनी ।
7- म0 का0 बबीता ।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

विभागों द्वारा माह दिसम्बर तक बजट का 80 प्रतिशत तक खर्च किया जाए- मुख्यमंत्री

विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज मे 245 नर्सिंग स्टॉफ को सौपे नियुक्ति पत्र! विधायक बोले धामी सरकार मे आई नियुक्ति मे पारदर्शिता