राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने की काशीपुर में जनसुनवाई
फरियादियों की समस्याओं का किया समाधान।
समस्याओं को सुन निराकरण हेतु संबंधित थानाध्यक्षों को दिए सख्त निर्देश।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा द्वारा आमजन की सुविधा हेतु प्रत्येक मंगलवार को काशीपुर क्षेत्र में जनता दरबार लगया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 18/03/2025 को एसएसपी द्वारा जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में आये लोगों द्वारा अपनी पारिवारिक विवाद , जमीनी विवाद, क्षेत्रीय समस्याएं एवं नशे से संबंधित समस्याओं को रखा गया। जनता की समस्याओं को महोदय द्वारा गम्भीरता पूर्वक सुनकर उनके निराकरण हेतु संबंधित क्षेत्राधिकारी / थाना प्रभारी को निर्देशित किया।