मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड  के “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान को साकार कर रहे हैं एसएसपी मणिकांत मिश्रा।

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सह नगर

 

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड  के “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान को साकार कर रहे हैं एसएसपी मणिकांत मिश्रा।

2400 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ काशीपुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को दबोचा

लाखों में आंकी गई है बरामद नशीली सामग्री की कीमत।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद ऊधमसिहनगर  मणिकांत मिश्रा द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ की बिक्री व रोकथाम हेतु दिए गए आदेश के क्रम में  पुलिस अधीक्षक  काशीपुर, व क्षेत्राधिकारी  काशीपुर के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा बांसफोड़न क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर  मिलन बैंकट हाल के पास अभियुक्त अभियुक्त अनस पुत्र जरीफ को एक गत्ते की पेटी के साथ पकड़ा गया , जिसके द्वारा पूछताछ में उक्त पेटी में नशे की गोलिया होना बताया गया, नशे की गोलिया होने की बात बताने पर तत्काल ड्रग इंस्पेक्टर को मौके पर बुलाया गया, ड्रग इंस्पेक्टर के मय टीम के मौके पर आने पर पकड़े गए व्यक्ति के कब्जे से बरामदा पेटी में से Acetaminophen tarmadol hcl & Dicyclomine hcl capsules की 10 कार्टन बॉक्स बरामद हुए जिसमे कुल 2400 नशीले कैप्सूल बरामद हुए है । औषधि निरीक्षक द्वारा बताया गया कि बरामदा कैप्सूल बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं दी जा सकती है न ही कोई इसे कब्जे में रख सकता है इन कैप्सूलों में मौजूद टर्माडोल स्वपाक औषधि एव मन: प्रभावी पदार्थ में अंतर्गत आता है, पकड़े गए व्यक्ति के कब्जे से नशीले कैप्सूल बरामद होने पर अभियुक्त अनस पुत्र जरीफ को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर कर थाना हाजा पर मुकदमा एफ0आई0आर0 न0- 221/25 धारा- 8/22 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है! अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

बरामदा प्रतिबंधित कैप्सूल
1- ACETAMINOPHEN TRAMADOL HCL & DICYCLOMINE hcl capsules — 2400 कैप्सूल।

गिरफ्तार अभियुक्त
१- अनस पुत्र जरीफ निवासी मझरा वार्ड no-22 थाना काशीपुर usn उम्र करीब-19 वर्ष ।

पुलिस टीम
1- sho  अमर चंद शर्मा ।
2- ssi अनिल जोशी ।
3- Si सुनील सुतेरी ।
4- आरक्षी सचिन कुमार
5- आरक्षी अमरदीप

6 – वरिष्ठ ड्रग इन्सपेक्टर श्री नीरज कुमार -उधम सिह नगर मय टीम कुमाऊं मंडल

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कुशल निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस नशा तस्करों पर कर रही ताबड़तोड़ प्रहार गांजे की तस्करी कर रहे फर्जी वकील सहित 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड  के “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान को साकार कर रहे हैं एसएसपी मणिकांत मिश्रा।