मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड  के “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान को साकार कर रहे हैं एसएसपी मणिकांत मिश्रा।

Spread the love

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड  के “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान को साकार कर रहे हैं एसएसपी मणिकांत मिश्रा।

2400 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ काशीपुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को दबोचा

लाखों में आंकी गई है बरामद नशीली सामग्री की कीमत।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद ऊधमसिहनगर  मणिकांत मिश्रा द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ की बिक्री व रोकथाम हेतु दिए गए आदेश के क्रम में  पुलिस अधीक्षक  काशीपुर, व क्षेत्राधिकारी  काशीपुर के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा बांसफोड़न क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर   मिलन बैंकट हाल के पास अभियुक्त अभियुक्त अनस पुत्र जरीफ को एक गत्ते की पेटी के साथ पकड़ा गया , जिसके द्वारा पूछताछ में उक्त पेटी में नशे की गोलिया होना बताया गया, नशे की गोलिया होने की बात बताने पर तत्काल ड्रग इंस्पेक्टर को मौके पर बुलाया गया, ड्रग इंस्पेक्टर के मय टीम के मौके पर आने पर पकड़े गए व्यक्ति के कब्जे से बरामदा पेटी में से Acetaminophen tarmadol hcl & Dicyclomine hcl capsules की 10 कार्टन बॉक्स बरामद हुए जिसमे कुल 2400 नशीले कैप्सूल बरामद हुए है । औषधि निरीक्षक द्वारा बताया गया कि बरामदा कैप्सूल बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं दी जा सकती है न ही कोई इसे कब्जे में रख सकता है इन कैप्सूलों में मौजूद टर्माडोल स्वपाक औषधि एव मन: प्रभावी पदार्थ में अंतर्गत आता है, पकड़े गए व्यक्ति के कब्जे से नशीले कैप्सूल बरामद होने पर अभियुक्त अनस पुत्र जरीफ को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर कर थाना हाजा पर मुकदमा एफ0आई0आर0 न0- 221/25 धारा- 8/22 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है! अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

बरामदा प्रतिबंधित कैप्सूल—
1- ACETAMINOPHEN TRAMADOL HCL & DICYCLOMINE hcl capsules — 2400 कैप्सूल।

गिरफ्तार अभियुक्त
१- अनस पुत्र जरीफ निवासी मझरा वार्ड no-22 थाना काशीपुर usn उम्र करीब-19 वर्ष ।

पुलिस टीम
1- sho  अमर चंद शर्मा ।
2- ssi अनिल जोशी ।
3- Si सुनील सुतेरी ।
4- आरक्षी सचिन कुमार
5- आरक्षी अमरदीप

6 – वरिष्ठ ड्रग इन्सपेक्टर  नीरज कुमार -उधम सिह नगर मय टीम कुमाऊं मंडल

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा  महापौर ने वार्ड 20 में सड़क-नाली और वार्ड 36 में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड  के “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान को साकार कर रहे हैं एसएसपी मणिकांत मिश्रा।

अपना होटल पर मेरे छोटे भाई का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया लघु उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता जी गौ रक्षा दल के सभी लोग मौजूद थे