एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कोतवाली सितारगंज का किया औचक निरीक्षण अभिलेखों और रिकॉर्डों को अपडेट रखने हेतु किया निर्देशित।

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कोतवाली सितारगंज का किया औचक निरीक्षण

अभिलेखों और रिकॉर्डों को अपडेट रखने हेतु किया निर्देशित।

उपनिरीक्षकों को लंबित विवेचनाओं के तत्परता से गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु किया निर्देशित।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर  मणिकांत मिश्रा  ने सितारगंज का औचक निरीक्षण किया तथा कोतवाली में मौजूद सभी उपनिरीक्षकों का वार रूम लिया। इस दौरान  ने उपनिरीक्षकों को लंबित विवेचनाओं गुण दोष के आधार पर जल्द से जल्द निस्तारण हेतु किया निर्देशित। दिया। उनके द्वारा थाने पर मौजूद सभी अभिलेखों/रजिस्टर को सुरक्षित व अपडेट रखने तथा थाना परिसर की साफ सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया।

आज SSP  द्वारा कोतवाली सितारगंज में नियुक्त उपनिरीक्षको का विवेचनावार OR लिया गया है।
इस दौरान SSP  द्वारा कोतवाली सितारगंज में नियुक्त प्रत्येक उपनिरीक्षक/महिला उपनिरीक्षक से अभियोगों की जानकारी की गई।

समस्त विवेचना अधिकारियों को उनके द्वारा की जा रही विवेचना में गहनता से तथ्यों की जानकारी करने, साक्ष्यों को इकट्ठा करने, पीड़ित को न्याय दिलाने हेतु सार्थक प्रयास करने, अभियुक्त को सजा दिलाने हेतु भरसक प्रयास करने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही महिला संबंधी अपराधों में गंभीरता पूर्वक तत्काल कार्यवाही करने एवं निम्नलिखित बिन्दुओं पर कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिए गए।

जमीनी मामलों में हर स्तर से कागजी कार्रवाई करने।

धोखाधड़ी वाले प्रकरण में मुख्य अभियुक्त तक पहुंचने संबंधी पूरी कार्यवाही करने।

धोखाधड़ी करके विदेश भेजने वाले आईलेट्स सेन्टर के संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने।

आईलेट्स सेन्टर व संचालकों का भौतिक रूप से सत्यापन करने।

पीड़ित को न्याय दिलाना पुलिस का प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिए संबंधी इत्यादि महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

OR में CO सितारगंज श्री बहादुर सिंह चौहान,SHO सितारगंज श्री प्रकाश सिंह दानू एवं कोतवाली में नियुक्त समस्त SI द्वारा प्रतिभाग किया गया।

More From Author

प्रेस नोट 8 दिसंबर, रुद्रपुर रामनगर के पुछड़ी में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज विभिन्न मजदूर संगठनों ने भाजपा सरकार का पुतला परशुराम चौक, ट्रांजिट कैम्प में फूंका। इस दौरान हुई संक्षिप्त सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में पूंजीपतियों और विकास कार्यों के लिए दशकों से काबिज गरीब जनता की जमीनें छीनने का काम कर रही है। पूंजीपतियों के लिए जमीनें छीनने और उनके आशियानों पर बुलडोजर चलाने की नीति ही भाजपा सरकार की मुख्य नीति है। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी और तमाम प्रशासन के आला अधिकारी जमीनें छीनने के लिए डेमोग्राफी में बदलाव की रट लगाए हुए हैं। सरकारों का काम जनता को रोजी, रोटी, रोजगार, घर देने का होता है। लेकिन भाजपा सरकार यह सब छीनने में लगी हुई है। गरीब लोग जैसे–तैसे मुश्किल व विपरीत परिस्थितियों में अपना खून –पसीना बेचकर कुछ रुपए जुटाकर अपना घर बनाते है। लेकिन ये सरकार बस्तियां की बस्तियां उजाड़ दे रही है। न्यायालयों के तमाम निर्देशों के बावजूद बिना पुनर्वास व वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला देना ना सिर्फ अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ना है बल्कि मानवता के खिलाफ भी है। वक्ताओं ने कहा कि पुछड़ी में गरीबों के मालिकाना हक और उनकी न्याय की लड़ाई लड़ने वाले एक दर्जन से अधिक नागरिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना शासन–प्रशासन के अमानवीय चेहरे को दर्शाता है। प्रदर्शन के माध्यम से संगठनों ने मांग की कि गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही को तुरंत रोका जाए और उनके आशियानों को वैधता प्रदान करने के लिए पूरे प्रदेश में रह रहे लोगों को उनकी काबिज जमीन पर मालिकाना हक दिया जाए, साथ ही जिन परिवारों को उजाड़ा है उनके पुनर्वास व मुआवजे की व्यवस्था की जाए। इस दौरान सीएसटीयू के कॉमरेड मुकुल, क्रालोस के शिवदेव सिंह, भाकपा(माले) के ललित मटियाली ने संबोधित किया। इसके अलावा सी एस टी यू के धीरज जोशी, ऐक्टू की अनिता अन्ना, हरेंद्र सिंह, विजय शर्मा, भूपति रंजन मलिक, ज्ञानचंद, CIE श्रमिक संगठन से डूंगर सिंह, एडविक मजदूर संगठन से राजू सिंह, ऑटो लाइन मजदूर संगठन से जीवन लाल, इंकलाबी मजदूर केंद्र से राजेश आदि शामिल थे। ललित मटियाली

विधायक शिव अरोरा के प्रयास लाये रंग जिला अधिकारी से वार्ता के बाद प्राधिकरण ने संशोधित आदेश किया जारी नजूल, दानपात्र पहले से मकान बनाकर रह रहे 30 हजार परिवारों क़ो बिजली कनेक्शन हेतु मानचित्र स्वीकृत कराने की अनिवार्यता क़ो किया समाप्त

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने रुद्रपुर के नजूल, दानपत्र और सीलिंग भूमि पर लंबे समय से निवास कर रहे हजारों परिवारों को मालिकाना हक प्रदान करने और उन्हें विद्युत संयोजन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सोमवार को प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद वर्धन से सचिवालय में भेंट की।

नेस्ले कंपनी द्वारा सीएसआर फंड से जाफरपुर स्थित राजकीय विद्यालय में बनाये गये शौचालय का भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने विधिवत लोकार्पण किया।

पंडित राम सुमेर शुक्ल मेमोरियल फाउंडेशन ट्रस्ट: बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सार्थक पहल