कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल कल आएंगे काशीपुर

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल कल आएंगे काशीपुर

काशीपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के काशीपुर प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल (राज्य सभा सांसद) काशीपुर आ रहे हैं।‌ अपने पांच दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत वे यहां आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाए रखने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता करेंगे। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार 3 सितंबर को श्री गोहिल सायं 5 बजे काशीपुर पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ कांग्रेस नवचेतना भवन में बैठक करेंगे। वृहस्पतिवार 4 सितंबर को पूर्वान्ह 11 बजे प्रेस वार्ता एवं सायं 3 बजे से 6 बजे तक कांग्रेस नवचेतना भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता करेंगे। शुक्रवार 5 सितंबर को प्रातः 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक वे ग्रामीण (ब्लॉक) क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी के नेताओं/कार्यकताओं से मुलाकात करेंगें। शनिवार 6 सितंबर को वे कांग्रेस नवचेतना भवन में प्रातः 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं से वन टू वन मीटिंग करेंगे। रविवार, 7 सितंबर को प्रातः 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक एनजीओ एवं सोशल संगठन से जुड़े लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित है।

More From Author

भूतबंगला वाल्मीकि मदिर के बाहर मास फेकने की घटना पर विधायक शिव अरोरा हुऐ आगबबूला, बोले हिन्दुओ के भावनाओं को आहत करने वाले के खिलाफ हो सख्त कार्यवाही, देवभूमि उत्तराखंड रुद्रपुर मे ऐसी घटना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होंगी, पुलिस के उच्च अधिकारियो से वार्ता कर सख्त कार्यवाही की बात कही

बिगवाड़ा मंडी मे विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप के बाद 150 फल- सब्जी थोक विक्रेता व्यापारी की बची रोज रोटी 20 वर्ष से मंडी मे कर रहें व्यापार!अब पूर्व की भाति यथास्थिति रहेगी जारी

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप, थीम “खेलोगे तो खिलोगे”, का समापन समारोह हर्ष, उत्साह एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन को दशलक्षण महापर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म पर प्रथम स्वर्ण शांतिधारा का मिला सौभाग्य

स्वास्थ्य जांच/रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न