ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा किच्छा क्षेत्र में हुई हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा; अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा किच्छा क्षेत्र में हुई हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा; अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के दिशा-निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, ऊधमसिंहनगर पुलिस ने दीपक कुमार की हत्या के मामले का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त शिवा को गिरफ्तार कर लिया है ।

घटना का विवरण:

रात्रि को पुरानी गल्ला मंडी निवासी दीपक कुमार पर शिवा नामक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था । उपचार के दौरान  सुशीला तिवारी अस्पताल में दीपक की मृत्यु हो गई । वादी विनीत कुमार की तहरीर पर थाना किच्छा में मु.अ.सं. 131/26 धारा 109 BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें मृत्यु के पश्चात धारा 103 BNS की वृद्धि की गई ।

गिरफ्तारी व बरामदगी

पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए  अभियुक्त शिवा (उम्र 19 वर्ष) को गिरफ्तार किया । अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (चाकू) बरामद कर लिया गया है, जिसके फलस्वरूप अभियोग में 4/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई है ।

पूछताछ का विवरण

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मृतक दीपक उसके मामा की लड़की से बात करता था । घटना की रात बनखण्डी मंदिर के पास विवाद बढ़ने पर अभियुक्त ने आवेश में आकर चाकू से दीपक पर वार कर दिए ।

अभियुक्त का विवरण

शिवा पुत्र महेश, निवासी: नन्दपुर नरका टोपा, थाना बाजपुर (हाल निवासी: पुरानी गल्ला मण्डी, किच्छा), उम्र 19 वर्ष ।

More From Author

लव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मा  महापौर ने गूलरभोज प्रकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- दूसरे समुदाय का युवक नेताओं के इशारे पर लगा रहा झूठे आरोप

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

भाजपा जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों पर जिला संगोष्ठी आयोजित

विषय : जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ सहित अनेकों युवाओ ने “भारत माता की जय” के नारों के साथ स्वर्ण पदक विजेता जू-जित्सु खिलाड़ी क्षितिज सिंह को किया सम्मानित