रुद्रपुर : प्रेस भवन संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी से की मुलाकात, जल्द खुलेगा बंद पड़ा प्रेस भवन

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

रुद्रपुर : प्रेस भवन संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी से की मुलाकात, जल्द खुलेगा बंद पड़ा प्रेस भवन

रुद्रपुर। जिला मुख्यालय पर वर्षों से विरान पड़े प्रेस भवन को खुलवाने की मांग को लेकर आज प्रेस भवन संघर्ष समिति के नेतृत्व में तमाम पत्रकारों ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया से मुलाकात की।

पत्रकारों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कई दशक पूर्व प्रशासन द्वारा रुद्रपुर में प्रेस भवन का निर्माण कराया गया था, लेकिन कतिपय कारणों के चलते आज तक भवन को संचालित नहीं किया गया है। पत्रकारों ने मांग रखी कि प्रेस भवन को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के माध्यम से शीघ्र खोला जाए।

इस पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मामले की जांच एसडीएम रुद्रपुर को सौंपते हुए आश्वासन दिया कि प्रेस भवन संघर्ष समिति की मांग पर शीघ्र ही कार्यवाही की जाएगी और भवन को पत्रकारों के उपयोग हेतु उपलब्ध कराया जाएगा।

इस मौके पर ललित शर्मा, मुकेश गुप्ता, नरेंद्र राठौड़, अमन सिंह, अर्जुन कुमार माहेश्वरी, राजकुमार शर्मा, मनीष बाबा, अनुराग पाल, हरविंदर सिंह चावला, विकास कुमार और संदीप पांडे मौजूद रहे।

More From Author

विधायक शिव अरोरा के जन्मदिवस पर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में उमड़ा जनसैलाब, रामलीला मैदान भूतबंगला, धर्मनगर , ट्रांजिष्ट केम्प क्षेत्र मे आयोजित हुए जनआशीर्वाद कार्यक्रम में हजारों लोगों ने दी शुभकामनाएं

नामित पार्षदों ने ली शपथ, रुद्रपुर को नंबर वन शहर बनाने का लिया संकल्प  शहरी पर्यावरण संरक्षण परिषद की उपाध्यक्ष हेमा जोशी ने दिलाई शपथ  कहा- विकास के रुद्रपुर मॉडल की पूरे प्रदेश में हो रही गूंज

ट्रांज़िट कैंप पुलिस ने स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान छात्र-छात्राओं को नशा, साइबर क्राइम और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

कुमार कमिश्नर ने समीक्षा बैठक कर अधिकारी को दिए अहम दिशा निर्देश,, बोले अधिकारी दे स्वस्थ और शिक्षा पर विशेष ध्यान