रुद्रपुर । असम राइफल पूर्वसैनिक कल्याण संघ अखिल भारतीय द्वारा आदर्श कॉलोनी स्थित शहीद राम कुमार आर्या पार्क में शहीद राइफलमैन राम कुमार आर्या की पुण्यतिथि पर शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

रुद्रपुर । असम राइफल पूर्वसैनिक कल्याण संघ अखिल भारतीय द्वारा आदर्श कॉलोनी स्थित शहीद राम कुमार आर्या पार्क में शहीद राइफलमैन राम कुमार आर्या की पुण्यतिथि पर शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री और किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित अनेक लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए पूर्व सैनिक और संगठन के पदाधिकारी भी विशेष रूप से शामिल हुए। केरल से असम राइफल पूर्वसैनिक कल्याण संघ के संस्थापक महासचिव वी टी नायर, संगठन के कोषाध्यक्ष वी ए वेनुगोपालन, केरल राज्य के पदाधिकारी, राजस्थान से वी जे थामस तथा हरियाणा से एस के दहिया की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक तिलकराज बेहड़ ने शहीद के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा और उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वहीं राजकुमार ठुकराल ने भी शहीद की वीरता और समर्पण को याद करते हुए कहा कि ऐसे वीर जवानों की बदौलत ही देश सुरक्षित है और हमें उनके परिवारों के प्रति भी सम्मान और सहयोग की भावना रखनी चाहिए। संगठन के पदाधिकारियों ने शहीद राम कुमार आर्या के जीवन और वीरता का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने 2 मई 1989 को असम राइफल में भर्ती होकर देश सेवा का मार्ग चुना। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद मार्च 1990 में वे अपनी यूनिट 7 असम राइफल के साथ जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र में तैनात हुए। 5 मई 1991 को ऑपरेशन रक्षक के अंतर्गत चलाए गए काउंटर इंसर्जेंसी अभियान के दौरान उन्होंने असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। इस अभियान में एक छोटी टुकड़ी ने 72 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया और 13 आतंकियों को जीवित पकड़ा। इस वीरता के दौरान राम कुमार आर्या ने सर्वाेच्च बलिदान दिया और देश के लिए शहीद हो गए। कार्यक्रम में शहीद की पत्नी हेमलता देवी ने भी उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी, पार्षद जितेश शर्मा, पार्षद गौरव खुराना, प्रकाश शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार, कमांडर नयन सिंह रावत, सूबेदार मेजर खड़ग सिंह कार्की, आर के यादव, बद्री सिंह, प्रेम सिंह, एस के दहिया, वीनू नैयर, आर के राघी, तुलसी नैयर, आधा कृष्णन, एनएस बिष्ट, एस एम रमेश राम, चंदन राम, वकास बंसल, ललित बिष्ट, आनंद शर्मा, प्रकाश दास, सुरेंद्र गुप्ता, सुनील, ज्योति टम्टा, उमा सरकार, मनोज आर्या सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

असम, पुंडुचेरी, पश्चिम बंगाल मे भाजपा की ऐतिहासिक जीत का विधायक शिव अरोरा अपने कार्यालय पर कार्यकताओं संग आतिशबाजी,मिष्ठान खिलाकर मनाया जश्नन विधायक बोले पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व का परिणाम, टीएमसी के अराजकता गुंडाराज का हुआ अंत रुद्रपुर मे भी छाई बंगाल की झालमुड़ी, विधायक कार्यालय पर समर्थकों ने जमकर खायी झालमुड़ी

रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता       मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार

भाजपा की जीत जनविश्वास और विकास की राजनीति की जीत: अजय भट्ट