रुद्रपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बहुप्रतीक्षित काशीपुर बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। नगर निगम रुद्रपुर ने चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित भूमि को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने के लिए अपनी अनापत्ति (एनओसी) दे दी है।

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

 

रुद्रपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बहुप्रतीक्षित काशीपुर बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। नगर निगम रुद्रपुर ने चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित भूमि को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने के लिए अपनी अनापत्ति (एनओसी) दे दी है।

नगर निगम की सहमति मिलने के बाद अब सड़क चौड़ीकरण कार्य को गति मिलने की उम्मीद है।

महापौर विकास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि काशीपुर बाईपास मार्ग का चौड़ीकरण लंबे समय से प्रस्तावित था। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल इस सड़क पर वाहनों का भारी दबाव रहता है और अक्सर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के उद्देश्य से इस मार्ग के चौड़ीकरण की योजना बनाई गई थी।

हालांकि चौड़ीकरण की जद में नगर निगम की कुछ दुकानें आने के कारण व्यापारियों में चिंता बनी हुई थी। प्रभावित व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बचाने और राहत दिलाने की मांग की थी। व्यापारियों की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री से वार्ता कर मामले को प्रमुखता से रखा। इसके बाद सड़क की प्रस्तावित चौड़ाई को कुछ कम करने का निर्णय लिया गया, जिससे व्यापारियों को राहत मिल सकी।

महापौर ने बताया कि चौड़ीकरण से संबंधित कुछ तकनीकी प्रक्रियाएं लंबित थीं। लोक निर्माण विभाग द्वारा अधिग्रहित भूमि के हस्तांतरण के संबंध में नगर निगम से सहमति मांगी गई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने भूमि हस्तांतरण के लिए लोक निर्माण विभाग को अनापत्ति प्रदान कर दी है।

उन्होंने कहा कि काशीपुर बाईपास का चौड़ीकरण शहर के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके पूरा होने से न केवल जाम की समस्या से राहत मिलेगी, बल्कि आम लोगों, व्यापारियों और वाहन चालकों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर के सुनियोजित विकास और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य पूरा होने के बाद रुद्रपुर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

More From Author

इंसेंटिव बढ़ाने, कस्टमर हेतु पर्याप्त पेपर बैग उपलब्ध कराने सहित साफ पानी की मांग को लेकर ब्लिंकिट वर्कर्स का कार्य बहिष्कार, समाजसेवी गाबा ने बुलंद की कर्मचारियों की आवाज़ दूषित पानी, गंदे शौचालय, बैठने की सुविधा के अभाव पर जमकर बरसे गाबा

एस आई आर और वोटरलिस्ट को कांग्रेस ने कसी कमर दिनेशपुर। एसआईआर और वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।

रुद्रपुर को मिलेगी पहली 200 वाहन क्षमता वाली ग्रीन पार्किंग की सौगात, विधायक शिव अरोरा ने की विकास प्राधिकरण के साथ बैठक अगले एक सप्ताह मे लगेगा पार्किंग का टेंडर 2023 मे विधायक के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल हुआ था पार्किंग का प्रस्ताव, रुद्रपुर की वर्षो पूरानी मांग अब जल्द होंगी पूरी