पढ़िए… अब तो डकैतों ने की हद पार यहां पंजाब बैंक से लाखो रुपए उड़ा लगाए डकैत पढ़े पूरी खबर 

जुगनू खान संवादाता।। जनपद उधम सिंह नगर के शहर में दिनदहाड़े हुई बैंक से लूट

 

 

काशीपुर। हाइवे किनारे स्थित एक बैंक शाखा में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात ने क्षेत्रभर में सनसनी फैला दी है। लाखों रुपये.की लूट की सूचना मिलते ही एसएसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। मौका-ए-वारदात का बारीकी से मुआयना करने के बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है। मुरादाबाद रोड पर.डिजाइन सेन्टर से कुछ दूर पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है। रोजाना की तरह बैंक कर्मी अपने कार्य में जुटे थे कि सायं करीब चार बजे तीन युवक बैंक में दाखिल हुए हथियारों की नोंक पर बैंक कर्मियों को कवर कर पांच-सात लाख रुपये लूट ले गए। बैंक शाखा में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से क्षेत्रभर में सनसनी फैल गई। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की। वहीं, एसएसपी मंजूनाथ टीसी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक युवक करीब घंटे भर तक बैंक में रेकी करता रहा। इसके बाद सिर कपड़ा बांधे दो युवक बैंक में घुसे और तीनों ने मिलकर हथियारों के बल पर वारदात को अंजाम दे डाला। एसएसपी के मुताबिक आठ लाख रुपये लूटे जाने का अनुमान है। मामले में केस दर्ज करने के साथ ही टीमें गठित कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है। बॉर्डर पर चेकिंग की जा रही है। इधर, बताया जा रहा है कि तमाम हिदायतों के बाद भी बैंक में सुरक्षा मानक पूर्ण नहीं हैं। सीसीटीवी कैमरे भी गुणवत्ता युक्त नहीं हैं। बहरहाल, आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है।

More From Author

नजूल भूमि पर फ्रीहोल्ड की प्रक्रिया धीमी गति से चलने पर व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर की

एएनझा इण्टर कालेज में एक लगा एकदिवसीय रोजगार मेला