पंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का नागरिक अभिनंदऩ  समाज की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर जताया आभार

Spread the love

पंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का नागरिक अभिनंदऩ
समाज की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर जताया आभार

रुद्रपुर। रुद्रपुर में पंजाबी भवन के निर्माण तथा विभाजन विभीषिका स्मृति पार्क की स्थापना की घोषणा से उत्साहित पंजाबी समाज ने मंगलवार को नगर निगम सभागार में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं ऊधमसिंह नगर के प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का भव्य नागरिक अभिनंदन किया। उत्तराखंड पंजाबी महासभा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में समाज के लोगों ने प्रभारी मंत्री को फूल-मालाएं पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा एवं विधायक शिव अरोरा का भी गर्मजोशी के साथ स्वागत कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में पंजाबी समाज के वक्ताओं ने कहा कि रुद्रपुर में पंजाबी भवन और विभाजन विभीषिका स्मृति पार्क की लंबे समय से मांग की जा रही थी। कुछ दिन पूर्व उत्तराखंड पंजाबी महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर विकास शर्मा से मुलाकात कर दोनों परियोजनाओं के निर्माण की मांग रखी थी। महापौर ने समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए तत्काल इन मांगों को स्वीकार करने की घोषणा की थी। इसके बाद मंगलवार को आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने भी दोनों परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करते हुए विभाजन विभीषिका स्मृति पार्क का विधिवत शिलान्यास किया।

पंजाबी समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि विभाजन की त्रासदी झेलने वाले लाखों परिवारों की स्मृतियों को संजोने के लिए बनने वाला स्मृति पार्क नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने का कार्य करेगा, जबकि पंजाबी भवन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पूरे पंजाबी समाज के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सरकार प्रत्येक समाज की भावनाओं और आवश्यकताओं का सम्मान करती है। पंजाबी समाज ने देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विभाजन विभीषिका स्मृति पार्क केवल एक निर्माण कार्य नहीं बल्कि उन लाखों लोगों के संघर्ष, त्याग और पीड़ा की स्मृतियों को संजोने का प्रयास है, जिन्होंने देश विभाजन की त्रासदी को झेला। उन्होंने कहा कि पंजाबी भवन बनने से समाज की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी और सरकार जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाती रहेगी।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम सभी समाजों की भावनाओं का सम्मान करते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। पंजाबी समाज की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करना नगर निगम के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि पंजाबी भवन और विभाजन विभीषिका स्मृति पार्क रुद्रपुर की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को इतिहास से परिचित कराने का कार्य करेंगे। नगर निगम भविष्य में भी सभी वर्गों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देता रहेगा।

समारोह में उत्तराखंड पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष करन मल्होत्रा, कुमाऊं अध्यक्ष हरीश मल्होत्रा, प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश डाबर, जिलाध्यक्ष पंकज बांगा तथा रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष नितिन भल्ला ने प्रभारी मंत्री, महापौर एवं विधायक का अभिनंदन करते हुए समाज की मांगों को स्वीकृति देने पर उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष करन मल्होत्रा, कुमाऊं अध्यक्ष हरीश मल्होत्रा, प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश डाबर, जिलाध्यक्ष पंकज बांगा, रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष नितिन भल्ला, नरेंद्र खुग्गर, ,भारत भूषण चुघ, राजकुमार खनिजों,गुरमीत सिंह,लक्ष्मण दास बांगा, राजकुमार गगनेजा, नरेंद्र ठुकराल, ओमप्रकाश बांगा राकेश बंगा,अशोक बजाज, सचिन गुंबर,वरुण मुंजल, सरदार सिंह चावला, राजेश कमरा,सतवंत कमरा, हरविंदर सिंह बिन्नी, पारस चुग,अजय चड्ढा, रवि सीडाना, विकास गंभीर, शिव छाबड़ा, सोमनाथ मुंजाल, भूपेन्द्र सिंह, मोहित कक्कड़, नरेश घई, हरीश इस्पूजनी, सुरेश बब्बर, अमित छाबड़ा, विशाल छाबड़ा , रोनिक नारंग ,समरवीर सिंह, राजू त्रिखा, अमरीक चावला, बबलू घई आदि लोग उपस्थित थे।

More From Author

रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा: बिजली पोल पर मरम्मत के दौरान करंट लगने से पीएसी जवान की मौत, पुलिस विभाग के आला अधिकारियों एवं समाजसेवी सुशील गाबा ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर परिजनों से संवेदनाएं जाहिर की।

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने श्री अमरनाथ एवं माता वैष्णो देवी यात्रा से सकुशल लौटे श्रद्धालुओं का पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया