गांधी पार्क में अंडरग्राउण्ड पार्किंग का प्रस्ताव स्थगित भविष्य में भी गांधी पार्क के अस्तित्व को नहीं आने देंगे आंचः ठुकराल

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

गांधी पार्क में अंडरग्राउण्ड पार्किंग का प्रस्ताव स्थगित
भविष्य में भी गांधी पार्क के अस्तित्व को नहीं आने देंगे आंचः ठुकराल

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि उनके द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के बाद आखिरकार गांधी पार्क में अंडरग्राउण्ड पार्किंग बनाने का प्रस्ताव स्थगित हो गया है। उन्होंन कहा कि निजी स्वार्थों के चलते अगर पुनः गांधी पार्क को खुर्द बुर्द करने की कोशिश की गयी तो आर पार की लड़ाई लड़ी जायेगी।

सिटी क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि गांधी पार्क शहर का एकमात्र सबसे बड़ा पार्क है यहां पर तमाम तरह के राजनैतिक धार्मिक और सामाजिक और खेलकूद के कार्यक्रम दशकों से होते आ रहे हैं। लेकिन कुछ समय पूर्व कुछ लोग अपने निजी स्वार्थों के चलते गांधी पार्क को खुर्द बुर्द कर इसमें अंडरग्राउण्ड पार्किंग और शॉपिंग काम्म्पलेक्स बनाने का सपना देख रहे थे। इसके लिए बकायदा पूरा खाका तैयार हो चुका था। गांधी पार्क में अंडरग्राउण्ड पार्किंग के लिए बकायदा डीपीआर भी तैयार हो चुकी थी। उत्तराखण्ड पेयजल निगम को कार्यदायी संस्था बनाकर गांधी पार्क में अंडरग्राउण्ड पार्किंक बनाने का पूरा ताना बाना तैयार हो चुका था। ठुकराल ने बताया कि रूद्रपुर के एकमात्र सबसे बड़े पार्क को खुर्द बुर्द होने से बचाने के लिए उन्होंने शुरू से ही मोर्चा खोल रखा था। विरोध प्रदर्शन के साथ ही जिला प्रशासन से लेकर शासन तक कई बार इस सम्बंध में पत्रचार किया गया। उन्होंने इस मामले में सूचना अधिकार अधिनियम का भी सहारा लिया। जरूरत पड़ने पर उन्होंने एनजीटी में शिकायत करने की भी तैयारी की थी। लेकिन सूचना अधिकार से जो जानकारी सामने आयी उसके बाद विकास प्राधिकरण और पेयजल निगम बैक फुट पर आये गये। सूचना से जानकारी मिलने के बाद पता चला कि गांधी पार्क में पार्किंग का निर्माण पर्यावरण और जनहित को देखते हुए अनुकूल नहीं है। ठुकराल ने कहा कि शहर के बीच हरियाली का एकमात्र स्थान गांधी पार्क है, इस पर पार्किंग और शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाया गया तो भविष्य में इसके गंभीर दुष्परिणाम सामने आयेंगे जिसका खामियाजा पूरे शहर को भुगतना पड़ सकता था। यह मुद्दा उन्होंने शासन में उठाने के साथ ही शहर में अन्य खाली पड़े स्थानों पर पार्किंग बनाने के सुझाव भी दिये। गांधी पार्क को लेकर जब सूचना अधिकार के अंतर्गत कई सवालों के जवाब मांगे तो प्रशासन कई सवालों के जवाब ही नहीं दे पाया और बैकफुट पर आ गया जिसके बाद आखिरकार विकास प्राधिकरण ने अंडरग्राउण्ड पार्किंग के निर्माण का फैसला वापस ले लिया है और यह प्रस्ताव स्थगित हो गया है।

पूर्व विधायक ने प्रस्ताव स्थगित होने पर प्राधिकरण और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। ठुकराल ने कहा कि भविष्य में स्वार्थी तत्वों ने पुनः गांधी पार्क के अस्तित्व को खत्म करने की कोशिश की तो ईट से ईट बजा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए भूख हड़ताल पर बैठने से भी पीछे नहीं हटेंगे। श्री ठुकराल ने बताया कि गांधी पार्क के साथ ही पिछले दिनों उद्यान विभाग की बेशकीमती जमीन को भी बेचने की साजिश रची गयी थी, उसके खिलाफ भी उन्होंने पुरजोर ढंग से आवाज उठायी जिसके बाद फिलहाल उद्यान विभाग भी खुर्द बुर्द होने से बच गया है। उन्होंने कहा कि फाजलपुर महरौला में भी बेशकीमती भूमि पर भू माफियाओं की गिद्ध दृष्टि लगी है, उन्होंने कहा कि शहर वासियों की जनभावनाओं से खिलवाड़ किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा निजी स्वार्थों की खातिर शहर को बर्बाद करने की कोशिश करने वालों को जनता आने वाले समय में करारा सबक सिखायेगी। ठुकराल ने किच्छा बाईपास रोड निर्माण के नवीनीकरण को लेकर भी सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि यह सड़क बिल्कुल ठीक हालत में थी इसके बावजूद बजट को ठिकाने लगाने के लिए इस सड़क पर पुनः लेयर डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर बिना वजह लेयर डालने के बजाय इस बजट का उपयोग ट्रांजिट कैम्प या अन्य किसी सड़क के निर्माण में कराया जान चाहिए था। पत्रकार वार्ता में राजू भुसरी, त्रिलोचन सिंह,संजय ठुकराल, ललित बिष्ट, गोविंद राय, राजवीर सिंह विर्क आदि भी मौजूद थे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

देहरादून-धामी कैबिनेट की बैठक खत्म,22 विषय आए थे कैबिनेट बैठक में, पढ़िए

थाना ट्राजिट कैम्प पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सत्यापन अभियान के तहत 5 मकान मालिकों के किये चालान