पुलिस ने किया 12 घंटे में अंकित हत्याकांड का खुलासा- पिता ही निकला बेटे का हत्यारा

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

पुलिस ने किया 12 घंटे में अंकित हत्याकांड का खुलासा- पिता ही निकला बेटे का हत्यारा

रुद्रपुर

उधम सिंह नगर जिले के सिडकुल क्षेत्र में 15 वर्षीय अंकित गंगवार की निर्मम हत्या ने सभी को झकझोर दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अंकित का हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि उसका अपना पिता देवदत्त गंगवार था। एसपी क्राइम निहारिक तोमर ने खुलासा किया कि देवदत्त अपने बेटे की चोरी की आदत और शरारतों से इस कदर परेशान था कि उसने हत्या की ठान ली

जांच में सामने आया कि सोमवार को अंकित ने 10 हजार रुपये चुराए थे, जिससे गुस्साए देवदत्त ने सुनियोजित ढंग से हत्याकांड को अंजाम दिया। उसने मंगलवार सुबह अंकित को साइकिल से गुरुकुल स्कूल छोड़ने के बहाने ले जाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने भतीजे को कॉल कर घटना की सूचना देकर मामले को भटकाने की कोशिश की।

मंगलवार को सिडकुल के पास झाड़ियों में अंकित का शव बरामद हुआ। शव की हालत देखकर पुलिस भी सन्न रह गई—आंखें कुचली गई थीं, खाल उधड़ी थी और शर्ट से गला कसा हुआ था। अंकित की मां आरती की तहरीर पर पहले अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था, लेकिन जांच में देवदत्त की संदिग्ध भूमिका पक्की हो गई।

पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग हैरान हैं कि एक पिता अपने बेटे के साथ इतनी क्रूरता कैसे कर सकता है

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

सांई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंस, बी०फार्मा० का रिजल्ट रहा शत् प्रतिशत

सिरौली कला को नगर पालिका का दर्जा मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार