महाराष्ट्र की जनता भाजपा की तोड़फोड़ की राजनीति से त्रस्त: अलका पाल

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

महाराष्ट्र की जनता भाजपा की तोड़फोड़ की राजनीति से त्रस्त: अलका पाल

वर्धा (महाराष्ट्र) : वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं कांग्रेस हाईकमान द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वर्धा की ऑब्जर्वर बनाई गई अलका पाल ने कहा कि महाराष्ट्र में इस बार कांग्रेस गठबंधन की सरकार सत्ता में काबिज होगी। उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा केवल तोड़फोड़ की राजनीति करती है । जिसका जीवंत उदाहरण महाराष्ट्र में एक स्थिर सरकार को तोड़कर उन्होंने अपनी सरकार बनाई । पीसीसी सदस्य अलका पाल ने कहा कि केंद्र की सत्ता के इशारे पर महाराष्ट्र की स्थिर सरकार को अस्थिर करने का काम भाजपा ने किया, जो कि महाराष्ट्र की जनता के साथ न्याय नहीं था। महाराष्ट्र का किसान और बेरोजगार इस विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसके गठबंधन को सत्ता से बाहर करने के लिए तैयार बैठा है । कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने कहा कि महाराष्ट्र में किसानों के सामने पानी की समस्या है । महाआधाडी गठबंधन के सरकार आने पर किसानों को प्रमुखता के साथ सिंचाई के पानी की समुचित व्यवस्था करने का सरकार का प्रयत्न रहेगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का उत्साह बताता है कि इस बार महाराष्ट्र में कांग्रेस गठबंधन की सरकार सत्ता में वापसी करेगी। उक्त विचार वर्धा विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी शेखर प्रमोद बाबू शिंदे के समर्थन में आयोजित जनसभा में व्यक्त किए।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

दिनाँक 14 नवंबर 2024 को होली चाइल्ड स्कूल में बाल दिवस बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।