सीईओ बीकेटीसी के निर्देश पर संस्कृत विद्यालय कमेड़ा के छात्र-छात्राओं ने किया श्री बदरीनाथ धाम के शीतकालीन पूजा स्थलों एवं औली का शैक्षिक भ्रमण

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

सीईओ बीकेटीसी के निर्देश पर संस्कृत विद्यालय कमेड़ा के छात्र-छात्राओं ने किया श्री बदरीनाथ धाम के शीतकालीन पूजा स्थलों एवं औली का शैक्षिक भ्रमण

जोशीमठ/गोपेश्वर : श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति की पहल से श्री नन्दा देवी संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय कमेड़ा (नन्दप्रयाग) के छात्र- छात्राओं ने अध्यापकों के साथ श्री बदरीनाथ धाम के शीतकालीन पूजा स्थल श्री योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ सहित शीतकालीन स्कीइंग स्थल औली का शैक्षणिक भ्रमण आज रविवार को संपन्न हो गया है। छात्र- छात्राओं के साथ प्राधानाचार्य,शिक्षक, तथा शिक्षणेत्तर कार्मिक भी शीतकालीन पूजा स्थलों पर दर्शन को पहुंचे तथा श्री योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ तथा आदिगुरु शंकराचार्य जी गद्दी स्थल की महिमा तथा शीतकालीन यात्रा के महात्म्य को छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया।

उल्लेखनीय है प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने की पहल को देखते हुए विगत दिनों मंदिर समिति के केनाल रोड देहरादून में संस्कृत विद्यालय -महाविद्यालयों के उन्नयन हेतु आयोजित बैठक में मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने संस्कृत विद्यालयों -महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं को शीतकालीन पूजा स्थलों में शैक्षणिक भ्रमण कराये जाने के आदेश‌ किये थे। इसी क्रम में यह शैक्षिक भ्रमण किया गया। छात्र-छात्राओं ने पंच बदरी में शामिल योग बदरी मंदिर, श्री कुबेर मंदिर तथा जोशीमठ स्थिति श्री नृसिंह मंदिर के अलावा श्री वासुदेव मंदिर, नव दुर्गा, श्री हनुमान मंदिर, श्री गरूड़ मंदिर, श्री गणेश मंदिर, तिमुंडिया वीर मंदिर में भी दर्शन किये। संस्कृत विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग स्थल औली का भी भ्रमण किया।

शैक्षिक भ्रमण के पूरा होने के बाद छात्र छात्राओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चारधाम शीतकालीन यात्रा की पहल की सराहना की तथा मुख्यमंत्री का आभार जताया तथा बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल को भी धन्यवाद ज्ञापित किया

शैक्षिक भ्रमण दल में प्रधानाचार्य हरीश तोपवाल विनोद पुरोहित, विमल पुरोहित, गजेंद्र सिंह सहित छात्र गौरव, तनीषा, तमन्ना, लक्ष्मी, नीलम रितु, प्रियंका, प्रिया, संध्या एवं मीनाक्षी शामिल रहे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

जानिए क्यों, उत्तराखंड हाई कोर्ट में रिट डालने जा रही काशीपुर से निर्दलीय प्रत्याशी

काशीपुर होली एंजेल पब्लिक स्कूल में वार्षिक स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया।