जानिए क्यों, उत्तराखंड हाई कोर्ट में रिट डालने जा रही काशीपुर से निर्दलीय प्रत्याशी

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

जानिए क्यों, उत्तराखंड हाई कोर्ट में रिट डालने जा रही काशीपुर से निर्दलीय प्रत्याशी

काशीपुर। काशीपुर नगर निगम चुनाव में मेयर पद की निर्दलीय युवा प्रत्याशी कुसुम लता बौड़ाई एवं चुनाव प्रभारी किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय ने जसपुर खुर्द स्थित एक रिसॉर्ट में संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि उत्तराखंड अधिनियम के हिसाब से उत्तराखंड में मेयर पद का चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 30 वर्ष है। बौड़ाई ने कहा कि अब उत्तराखंड अधिनियम के हिसाब से वे मेयर प्रत्याशी नहीं रहीं। इसे लेकर वे उत्तराखंड उच्च न्यायालय में रिट दायर करने जा रही हैं। वह उच्च न्यायालय से अनुरोध करेंगी कि जब तक उनकी रिट पर सुनवाई नहीं हो जाती, तब तक काशीपुर में मेयर पद के चुनाव नहीं होने चाहिएं। अगर ऐसा नहीं होता है तो वह पर्वतीय समाज से किसी अन्य उम्मीदवार को काशीपुर में लड़ाएंगी। बताते चलें कि पर्वतीय समाज से तमाम लोग भाजपा और कांग्रेस से मेयर सीट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं और अपनी दावेदारी भी पेश कर चुके हैं, लेकिन इन पार्टियों का रुख पर्वतीय समाज के प्रति स्पष्ट न होने से कुछ लोग निर्दलीय तौर पर चुनाव में उतरने का मन बनाए हुए हैं। इनमें से एक कुसुम लता बौड़ाई भी हैं। नियम के मुताबिक उम्र कम होने से वह चुनाव लड़ाने से वंचित हो रही हैं। इसे लेकर उन्होंने उत्तराखंड उच्च न्यायालय में रिट दायर करने का मन बनाया है। देखना है कि अब आगे क्या होने वाला है?

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा  महापौर ने वार्ड 20 में सड़क-नाली और वार्ड 36 में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

आर.ए.एन. किड्स स्कूल के प्रांगण में कक्षा 1 का एनुअल बोनांजा “अभिलाषा” बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

सीईओ बीकेटीसी के निर्देश पर संस्कृत विद्यालय कमेड़ा के छात्र-छात्राओं ने किया श्री बदरीनाथ धाम के शीतकालीन पूजा स्थलों एवं औली का शैक्षिक भ्रमण