16वीं यूसीमास उत्तराखंड स्टेट लेवल प्रतियोगिता मे ओमैक्स की दिविषा कक्कड़ बनी चैंपियन

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

16वीं यूसीमास उत्तराखंड स्टेट लेवल प्रतियोगिता मे ओमैक्स की दिविषा कक्कड़ बनी चैंपियन

 

 

रुद्रपुर। यूसीमास उत्तराखंड द्वारा आयोजित 16वीं राज्य स्तरीय अबैकस एवं मेंटल अरिथमेटिक प्रतियोगिता का आयोजन आज गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौ‌द्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 600 वि‌द्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का प्रारंभ प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया गया, जिसमें अलग-अलग कैटेगरी में “विजुअल” और “लिसनिंग” फॉर्मेट में परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर में संपन्न हुई. जिसमें छात्रों को 8 मिनट में 200 गणितीय प्रश्न हल करने थे। प्रतिभागी बच्चों की उम्र 5 से 13 वर्ष के बीच रही।

इस विशाल प्रतियोगिता में न केवल 600 से अधिक बच्चे शामिल हुए, बल्कि 1000+ अभिभावक, 50 से अधिक शिक्षक, और 100 से अधिक वालंटियर्स पूरे राज्य से इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। यह प्रतियोगिता यूसीमास कोर्स की सफलता और विश्वसनीयता को दर्शाती है, जो वर्षों से बच्चों के गणित के डर को खत्म करने और उनकी मानसिक क्षमता को बढ़ाने का कार्य कर रही है।

यूसीमास उत्तराखंड के निदेशक श्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा,

“हर वर्ष प्रतियोगियों की संख्या में वृद्धि हो रही है, क्योंकि यूसीमास कोर्स न केवल बच्चों के गणित के डर को दूर करता है, बल्कि अन्य विषयों में भी उनकी एकाग्रता, रुचि और प्रदर्शन में सुधार करता है। बच्चे अब न केवल इस मंच पर बल्कि अपने स्कूलों में भी चमक बिखेर रहे हैं।”

पुरस्कार वितरण समारोह विश्ववि‌द्यालय के डॉ. रतन सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित अतिथिगण उपस्थित रहे:

डॉ. ए.एस. जीना (प्रोफेसर एवं डीन, स्टूडेंट वेलफेयर)

डॉ. जे.एल. सिंह (प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, वेटरनरी मेडिसिन विभाग)

डॉ. रंजन श्रीवास्तव (प्रोफेसर, फ्लोरीकल्चर एवं प्लांट टिश्यू कल्चर विभाग)

इन सभी विशिष्ट अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उनकी मेहनत को सराहा। इस मौके पर

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात कर नजूल भूमि के फ्रीहोल्ड पर लगी रोक के समाधान हेतु सौपा ज्ञापन

रूद्रपुर के विकास के लिए सरकार से मिलेगा पूरा सहयोगः गणेश जोशी – कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम के विशेष फागिंग अभियान को दिखाई हरी झण्डी