बांग्लादेश में दीपू चंद की हत्या के विरोध में रुद्रपुर में प्रदर्शन, पुतला फूंका

Spread the love

बांग्लादेश में दीपू चंद की हत्या के विरोध में रुद्रपुर में प्रदर्शन, पुतला फूंका

रुद्रपुर। बांग्लादेश में दीपू चंद की निर्मम हत्या से आक्रोशित लोगों ने रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका और घटना की कड़ी निंदा की। इस दौरान दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
प्रदर्शन बंगाली कल्याण समिति उत्तराखंड के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार चिंता का विषय हैं और इस तरह की घटनाएं मानवता को शर्मसार करती हैं। उन्होंने भारत सरकार से भी इस मामले में कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परिमल राय, सुब्रत विश्वास, विकास राय, अभिमन्यु साना, पार्षद शुभम दास सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में हत्या की निंदा करते हुए न्याय की मांग की।

More From Author

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया काशीपुर बाईपास निर्माण का शिलान्यास विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुरवासियो को काशीपुर बाईपास निर्माण की विशेष सौगात देने के लिये केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, सांसद अजय भट्ट का जताया आभार, बोले जाम से मिलेगी रुद्रपुर को निजाद

विधायक शिव अरोरा की घोषणा कल खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम के मंच से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे काशीपुर बाईपास निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक अरोरा ने प्रशासनिक अधिकारियों संग कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क का किया स्थलीय निरीक्षण व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विधायक शिव अरोरा ने शत प्रतिशत सत्यापन कर एसआईआर प्रकिया पूर्ण करने पर 11 बीएलओ व शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र पहनकर किया सम्मानित

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में काशीपुर एवं जसपुर ब्लॉक की ए0एन0एम0 के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।

विधवा महिला को आर्थिक संकट से मिली राहत  महापौर, पार्षद और बैंक प्रबंधक के संयुक्त प्रयास लाए रंग