मोदी सरकार ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचायाः बत्रा  भाजपा की प्रेस वार्ता में 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं, जनकल्याण और सुशासन को बताया सरकार की सबसे बड़ी पहचान

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

मोदी सरकार ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचायाः बत्रा
भाजपा की प्रेस वार्ता में 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं, जनकल्याण और सुशासन को बताया सरकार की सबसे बड़ी पहचान

रुद्रपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में ‘विकास, विश्वास एवं जनकल्याण’ विषय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मूल मंत्र के साथ केंद्र सरकार ने देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है।

प्रदीप बत्रा ने कहा कि मोदी सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की सोच के साथ कार्य किया है। गरीबों के लिए आवास, हर घर जल, शौचालय, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, मुद्रा योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और विश्व पटल पर उसकी प्रतिष्ठा पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है, आधारभूत ढांचे का तेजी से विस्तार हुआ है तथा डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान की है। महिला सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार के अवसर, किसानों के हितों की रक्षा और गरीब कल्याण सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहे हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, समर्पण और सुशासन के स्वर्णिम काल के रूप में याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन लगातार जनसंपर्क अभियान के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचा रहा है।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ उत्तराखंड में भी विकास कार्यों को नई गति मिली है। केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ कार्य कर रही है।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के शहरी विकास को नई दिशा मिली है। स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना और अन्य शहरी विकास योजनाओं के माध्यम से नगरों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है और नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले दिनों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जनजन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

इस अवसर पर जिला महामंत्री तरुण दत्ता, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, दर्जा राज्य मंत्री फरजाना बेगम, दर्जा राज्य मंत्री राम पाल सिंह, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रश्मि रस्तोगी,उपेंद्र चौधरी,प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नेतृपाल मौर्य तथा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सुरेंदर चौधरी, मीडिया संयोजक विजय तोमर,राकेश सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

रुद्रपुर । छात्र नेता स्वर्गीय संदीप संधू की स्मृति में 15वां रक्तदान शिविर किच्छा रोड स्थित सरकारी ब्लड बैंक में आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर स्व. संदीप संधू को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया

श्री श्याम मित्र मंडल भूरारानी के तत्वाधान मे आयोजित भव्य निशान यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा रुद्रपुर। श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित श्री खाटू श्याम निशान यात्रा में शामिल हुए विधायक शिव अरोड़ा। भूरारानी में आयोजित होने वाले चौथे श्री खाटू श्याम के दरबार से पूर्व आयोजित भव्य निशान यात्रा का आयोजन गल्ला मंडी खाटू श्याम मंदिर से हुआ जो जगह जगह मुख्य बाजार के प्रमुख स्थानों से होते हुऐ भूरारानी दरबार स्थल पहुंची।

रुद्रपुर । छात्र नेता स्वर्गीय संदीप संधू की स्मृति में 15वां रक्तदान शिविर किच्छा रोड स्थित सरकारी ब्लड बैंक में आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर स्व. संदीप संधू को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया