


राजीव कुमार गौड़
एसपी क्राइम से मिले विधायक शिव अरोरा पहचान छुपाकर व्यापार करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चालने की रखी मांग! विधायक बोले लेंड जिहाद, लव जिहाद के बाद रुद्रपुर मे बिरयानी जिहाद को किसी सूरत मे नहीं किया जायेगा बर्दाश्त, हिन्दुओ की भवनाओं के साथ खिलाफ रुद्रपुर मे नहीं चलेगा
रुद्रपुर। नाम बदलकर व्यापार करने वालीं घटना जिसमे गत दिवस त्रिशूल चौक के पास हुऐ घटनाक्रम पर एसएसपी ऑफिस पहुंचे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने हिन्दू सगठनो के साथ एसपी क्राइम जीतेन्द्र चौधरी को लिखित ज्ञापन सौंपकर ऐसे असमाजिक तत्वों व पहचान छुपाकर व्यापार करने वालों के खिलाफ सघन अभियान चालने की बात कही।
मुलाक़ात के दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहाँ गत दिवस रवि चंद्रा नाम के युवक द्वारा जोमैटो पर बिरयानी ऑर्डर किया जाता है जिसकी जोमैटो आईडी सौरभ के नाम से दिखाई दे रही थी और जबकि डिलीवरी बॉय आर्डर लेने त्रिशूल चौक के समीप इंडियन रेस्टोरेंट पर आर्डर लेने पहुंचता है इसका मालिक राशिद निकलता है तब जाकर वहाँ गत दिवस इंडियन रेस्टोरेंट पर हंगामा खड़ा हो गया तो हिंदू संगठन के लोग पहुंचे उन्होंने पहचान छुपा कर व्यवसाय करने वाले का जमकर विरोध किया और धार्मिक भावनाएं के साथ सीधा सीधा खिलवाड़ है
विधायक शिव अरोरा ने एसपी क्राइम से स्पष्ट कहाँ निश्चित रूप से गत दिवस कोई बड़ी घटना हो सकती थी यह कार्य अपराध की श्रेणी मे आता है आप नाम छुपाकर हिन्दू लोगो भावनाओं को आहत करने और जिस प्रकार की सुनियोजित मानसिकता दिखाई पड़ती है यह बर्दाश्त योग्य बिल्कुल नहीं अगर इसके उलट हिंदू समाज द्वारा ऐसा किया गया होता तो अब तक दृश्य कुछ ऐसा होता जिसपर स्थिति नियंत्रण मे नहीं होती।
वही यह तो हिंदू संगठन की सूझबूझ का परिणाम है जो उन्होंने पुलिस को सूचना कर मौके पर बुलाया पूरी घटना से अवगत कराया यह एकमात्र साइबर अपराध नहीं है यह किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा आज तक हम लैंड जिहाद, थूक जिहाद,लव जिहाद देख रहे थे लेकिन यह बिरयानी जिहाद रुद्रपुर में जिसकी शुरुआत गत दिन देखने में आई है यह कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पुलिस विभाग इसमें सघन सत्यापन अभियान चलाएं जिससे ऐसे नाम छुपा कर व्यवसाय करने वाले लोग चिन्हित हो और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कड़ी कार्रवाई की जाए।
भविष्य में ऐसी घटनाओं के पुनर्वती होती है तो इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती है बड़ी घटनाएं घटित होने की संभावना हो सकती है।
इसलिए पुलिस विभाग को ऐसे मामलों में गंभीरता से सचेत रहकर कार्रवाई अमल में लानी चाहिए हालांकि रेस्टोरेंट स्वामी के खिलाफ पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है लेकिन विधायक द्वारा उसको सिर्फ साइबर अपराधना न मानते हुए इसे धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ करने की श्रेणी से देखते हुऐ कार्यवाही करनी चाहिए।
विधायक शिव अरोरा स्पष्ट संदेश दिया उनके रुद्रपुर में होते हुए ऐसे कट्टरपंथी मानसिकता को किसी प्रकार से पनपने नहीं दिया जाएगा।
आप व्यापार करें अपनी असली पहचान के साथ करें ऐसे नाम छुपा कर हिंदुओं के आस्था के और धर्म के साथ खिलवाड़ करना इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसपी क्राइम जीतेन्द्र चौधरी ने विधायक शिव अरोड़ा को भरोसा दिया इसमें हम ड्राइव चला कर ऐसे अन्य कोई लोग पाये जाते हैं तो उन्हें चिन्हित करने का कार्य करेंगे और नियमनुसार कार्यवाही करेंगे ।
इस दौरान गौ रक्षा दल जिला महामंत्री राधे श्रीवास्तव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष बिट्टू चौहान, मनीष गोस्वामी, मनोज मदान, विक्की राघव, रचित सिंह, आदेश भरद्वाज, मयंक कक्कड़, मयंक माटा, वासु, रवि चंद्रा आदि लोग मौजूद रहें।
