एसबीएस पीजी कॉलेज रुद्रपुर मे आयोजित रक्त दान शिविर का विधायक शिव अरोरा ने किया शुभारम्भ! विधायक बोले रक्तदान की प्रेरणा का भाव हर व्यक्ति में होना चाहिए

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

एसबीएस पीजी कॉलेज रुद्रपुर मे आयोजित रक्त दान शिविर का विधायक शिव अरोरा ने किया शुभारम्भ! विधायक बोले रक्तदान की प्रेरणा का भाव हर व्यक्ति में होना चाहिए

रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह महाविद्यालय में रेड क्रॉस सोसाइटी छात्र संघ पदाधिकारी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल हुए विधायक शिव अरोरा।

इस दौरान रक्तदान करने वाले महानुभावों छात्रों को विधायक शिव अरोरा द्वारा प्रोत्साहित व उनके मनोबल को बढ़ाने का कार्य किया गया,
विधायक शिव अरोड़ा बोले रक्तदान एक नेक व पवित्र कार्य हैं इसमें हमारे युवाओं से लेकर हर वर्ग के व्यक्ति को आगे आना चाहिए हमारा एक रक्त दान किसी के जीवन को सुरक्षित करने का कार्य कर सकता है, इस पुण्य के कार्य में हमें अपनी सहभागिता अधिक से अधिक संख्या में सुनिश्चित करनी चाहिए
विधायक शिव अरोड़ा ने रेड क्रॉस सोसाइटी,महाविद्यालय के शिक्षकों, छात्र संघ पदाधिकारी को रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा रक्तदान शिविर का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए न जाने कब किस समय संकट की घड़ी में किसको रक्त की आवश्यकता पड़ जाए और ऐसे रक्तदान किसी की जिंदगी बचाने का कार्य किया करते हैं।

इस दौरान मुख्य शिक्षक राजेश कुमार, छात्र संघ अध्यक्ष रजत पेस्ट सचिव जसवंत गंगवार, नागेंद्र गंगवार, बिट्टू चौहान, नवतेज, मनीष गोस्वामी, अक्षय सिंह, सुमित गंगवार, हिमांशु सिंह, आकाश कुमार गिरीश कुमार, अमित कुमार, शिवम खुराना, आदि लोग मौजूद रहें।

More From Author

रुद्रपुर । पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने रिंग रोड बाईपास पर स्थित नवीन प्रतिष्ठान केएच फ्राईट कैरियर का पूजा अर्चना के साथ रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया

डॉक्टर बी आर अंबेडकर जी की जयंती स्थान ट्रांजिट कैंप फुटबॉल मैदान में भव्य कार्यक्रम किया गया और कार्यक्रम के उपरांत रुद्रपुर शहर के विभिन्न मार्गो से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भीम आर्मी भारत एकता मिशन उत्तराखंड से प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल जी जिला उधम सिंह नगर से जिला अध्यक्ष एडवोकेट सौरभ कुमार जी अतिथि रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सोमपाल सागर जी द्वारा की गई विधिक सलाहकार जविंदर सिंह उपस्थित रहे मंच संचालन सुरेश कुमार भारती जी द्वारा किया गया कार्यक्रम संयोजक विजय सागर जी रहे तथा क्षेत्र की जनता उपस्थित रही

आध्यात्मिक चेतना से समृद्ध हो रहा समाज: विकास शर्मा श्रीमद् भागवत महायज्ञ के समापन पर बोले महापौर