विधायक शिव अरोरा ने बागवाला क्षेत्र मे राजकीय प्राथमिक विद्यालय निर्माण को लेकर जिला अधिकारी को सौपा पत्र! बोले प्रधानमंत्री आवास योजना के 1872 आवास निर्माण के बाद बागवाला क्षेत्र के किये रा. प्रा.विद्यालय का निर्माण बहुत जरूरी

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

विधायक शिव अरोरा ने बागवाला क्षेत्र मे राजकीय प्राथमिक विद्यालय निर्माण को लेकर जिला अधिकारी को सौपा पत्र! बोले प्रधानमंत्री आवास योजना के 1872 आवास निर्माण के बाद बागवाला क्षेत्र के किये रा. प्रा.विद्यालय का निर्माण बहुत जरूरी

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने ग्राम बागवाला झील क्षेत्र के प्रधान व अन्य लोगो के साथ जिलाअधिकारी नितिन भदोरिया से की मुलाकात।
मुलाकात के दौरान विधायक शिव अरोरा ने एक महत्वपूर्ण विषय को लेकिन जिला अधिकारी को पत्र के माध्यम से बताया बागवाला झील जहां 200- 300 परिवार निवास करते हैं अति निर्धन वर्ग से आते हैं जबकि आपको अवगत है कि बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत 1872 मकान का निर्माण कार्य जो अपने अंतिम चरण में है जिसका अलॉटमेंट आने वाले कुछ समय में प्रारंभ कर दिया जाएगा, उन्होंने बताया बच्चों के पढ़ने हेतु विद्यालय उसे क्षेत्र से डेढ़ किलोमीटर दूर है। जिसको देखते हुए उसे क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोई नहीं है। ऐसे में बागवाला झील में 300 परिवार पहले से रहते थे और 1872 आवास आने वाले समय मे आवंटित होने के बाद वहां का क्षेत्र बहुत बड़ी आबादी वाला होने जा रहा है इसको देखते हुए ग्राम बागवाला झील में राजकीय प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कराया जाना आवश्यक है जिसका प्रस्ताव
खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से निदेशालय को भेजा जा चुका है।
विधायक शिव अरोरा ने कहा बागवाला क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय होने से वहां के बच्चों को शिक्षा ग्रहण में सुविधा होगी और दूर दराज के इलाकों में शिक्षा ग्रहण हेतु भटकना नहीं पड़ेगा।
वही जिला अधिकारी ने भी इसको गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश किया इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने को कहा।

इस दौरान बागवाला झील ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार, राजेश, विपिन सिंह, राजकुमार साह, मयंक कक्कड़, मुकेश कुमार, अरविन्द सिंह आदि लोग मौजूद रहें।

More From Author

विधायक शिव अरोरा की घोषणा कल खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम के मंच से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे काशीपुर बाईपास निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक अरोरा ने प्रशासनिक अधिकारियों संग कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क का किया स्थलीय निरीक्षण व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विधायक शिव अरोरा ने शत प्रतिशत सत्यापन कर एसआईआर प्रकिया पूर्ण करने पर 11 बीएलओ व शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र पहनकर किया सम्मानित

बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार  सीएम ने दिया रूद्रपुर को चमकाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन

*रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता* *मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार* रुद्रपुर। रुद्रपुर की राजनीति मे बढ़ा उलटफेर कांग्रेस का हाथ झटक मीना ने थामा भाजपा का दामन । आपको बता दे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा संग पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा व अनिल शर्मा देहरादून भाजपा मुख्यालय पहुंचे। जहाँ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक शिव अरोरा की उपस्थिति मे कांग्रेस की कद्दावर नेता मीना शर्मा को पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। वही भाजपा मे शामिल हुई मीना शर्मा अनिल शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर उनका अभिवादन किया। पूर्व पालिका अध्यक्ष व पूर्व रुद्रपुर विधानसभा प्रत्याशी मीना शर्मा ने कहा वर्षो कांग्रेस की सेवा महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकिन अनेको दायित्वों को निर्वहन किया मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाये गये नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अन्तर्गत महिला को संसद 33% आरक्षण के बिल का विरोध करना कांग्रेस के महिला के प्रति दोहरे चरित्र को दिखाता है एक और लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा देती है दूसरी और नारी शक्ति वंदन का विरोध देश की प्रत्येक महिला का अपमान है कांग्रेस के पास ना नेता ना नियति और उन्होंने कहाँ जहाँ रुद्रपुर मे पूर्व विधायक द्वारा जिस प्रकार से वायरल ऑडियो के माध्यम घटिया भाषा का उपयोग कर अभद्रता की जो एक महिला कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती मगर कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक को गले लगाने का कार्य किया यह दर्शाता है कांग्रेस पार्टी अपनी हीं महिला नेत्री के साथ नहीं खड़ी हुई तो ऐसी पार्टी को नारी सम्मान की बात करने व नारी को उस पार्टी मे कोई सम्मान मिले इसकी कोई उम्मीद नहीं। भारतीय जनता पार्टी परिवार मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व मे शामिल हुई है, वह भाजपा की रीति नीति को आगे बढ़ाते हुऐ पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेगी। रुद्रपुर मे विधायक शिव अरोरा के हाथों को मजबूत करते हुऐ आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव मे फिर से रुद्रपुर मे कमल का फूल और प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने मे रुद्रपुर सहित पार्टी जहाँ पार्टी आदेश करेगी वह पूरे समर्पण भाव से कार्य करेगी। वही मीना शर्मा ने भाजपा मे शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा संग पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करने पहुंची और गदा भेट कर उनका आभार जताया। मीना शर्मा ने बोला आगे भी बड़ी संख्या मे लोग कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले है वह पुरा रुद्रपुर भ्रमण कर कांग्रेस के कथनी व करनी के खिलाफ प्रवास कर लोगो को जगरूक करने का कार्य करेगी जनता का भविष्य भाजपा राज मे सुरक्षित है और देश व प्रदेश के विकास की रफ़्तार भाजपा राज मे सम्भव हो पायी है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रसार घर घर जाकर करेगी। इस दौरान रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कांग्रेस डूबता जहाज है जहाँ आये दिन कांग्रेस से लोगो का मोह भग होता जा रहा है। उन्होंने कहा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मीना शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के समक्ष भाजपा की सदस्यता लीं है निश्चित रूप से उनके अनुभव और उनकी महिलाओ मे पकड़ का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा साथ हीं आगे भी कई बड़े चेहरे रुद्रपुर मे कांग्रेस का हाथ झटकने वाले है। विधायक शिव अरोरा ने मीना शर्मा का भाजपा परिवार मे स्वागत किया साथ हीं विधायक बोले अब कांग्रेस रुद्रपुर मे ऐसे नेताओं के भरोसे है जो महिलाओ के प्रति केसी सोच रखते है यह रुद्रपुर जानता है कई ऑडियो वीडियो के माध्यम से लोगो ने उन नेता के घटिया सोच को देखा है आने वाले चुनाव मे कांग्रेस रुद्रपुर मे साफ हो जायेगी तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा मे शामिल होने वाले अनिल शर्मा, संजीव रस्तोगी महानगर सेवा दल अध्यक्ष, सुमित राय कांग्रेस नगर सचिव, दिनेश मौर्य महामंत्री कांग्रेस कमेटी, रामप्रसाद पूर्व अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ, पूनम गुप्ता महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, अंजू जैन, सरोज रानी, श्वेता शर्मा महामंत्री नगर महिला कांग्रेस, सुदर्शन शर्मा आदि ने भाजपा की सदस्यता लीं। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री दीप्ती भरद्वाज, के पी राठी सहित अन्य लोग पार्टी कार्यालय देहरादून मे मौजूद रहें।