विधायक शिव अरोरा ने कारगिल विजय दिवस मनोज सरकार स्टेडियम मे हुई “रन फॉर विक्ट्री” मैराथन को दिखाई हरी झंडी 200 से अधिक धावकों ने लिया भाग

Spread the love

विधायक शिव अरोरा ने कारगिल विजय दिवस मनोज सरकार स्टेडियम मे हुई “रन फॉर विक्ट्री” मैराथन को दिखाई हरी झंडी
200 से अधिक धावकों ने लिया भाग

 

रुद्रपुर। कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रुद्रपुर में “रन फॉर विक्ट्री” क्रॉस कंट्री मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना, युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुद्रपुर विधायक श्री शिव अरोड़ा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी खेलकूद प्रकोष्ठ, उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक महेश नेगी उपस्थित रहे।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित मनोज सरकार स्टेडियम मे युवा मैराथन के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन किया, जिसमे प्रतिभागी खिलाड़ियों को देशभक्ति, राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से जोड़ना है।
इस अवसर पर लगभग 200 खिलाड़ियों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक 5 किलोमीटर की “रन फॉर विक्ट्री” मैराथन में भाग लिया। दौड़ मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए पुनः स्टेडियम में संपन्न हुई।

मैराथन के समापन पर विधायक शिव अरोरा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेताओं को सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

बालिका वर्ग
प्रथम – माया
द्वितीय – गीतिका
तृतीय – अंजलि
उत्कृष्ट प्रदर्शन – पल्लवी मोहंते, नीलम, रजनी एवं डिम्पल।

बालक वर्ग
प्रथम – केवल चीमवाल
द्वितीय – साहिल सिंह
उत्कृष्ट प्रदर्शन – देव, मनीष, निक्कू, प्रशांत एवं जयंत।

सभी विजेताओं को विधायक शिव अरोड़ा, प्रदेश संयोजक महेश नेगी, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, जिला संयोजक डॉ. धीरज वर्मा एवं भाजपा जिला महामंत्री तरुण दत्ता द्वारा ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। यह पहल कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही, जिसकी उपस्थित सभी लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना की।

विधायक शिव अरोरा ने कहा भारतीय जनता पार्टी सदैव देश के वीर सैनिकों और खिलाड़ियों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है। कारगिल के अमर शहीदों की स्मृति में आयोजित यह मैराथन युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, फिटनेस और खेल भावना को प्रोत्साहित करने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी एवं जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर खेल खुद जिला सयोजक डॉ धीरज वर्मा, भाजपा आपदा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनुज पाठक, खेल प्रकोष्ठ के सह-संयोजक हरीश शर्मा, अलका सिन्हा, रेनू जुनेजा, ममता बोरा, हरीश राम, वरिष्ठ खिलाड़ी महिंदर पटेल सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 

More From Author

रुद्रपुर के युवाओं को जल्द मिलेगी हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात  पुरानी तहसील भवन में बनेगी अत्याधुनिक सुविधायुक्त लाइब्रेरी  महापौर और सीडीओ ने किया प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण  प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए होगा बुक बैंक कंप्यूटर, इंटरनेट और प्रशिक्षण केंद्र भी होगा स्थापित

रुद्रपुर के युवाओं को जल्द मिलेगी हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात  पुरानी तहसील भवन में बनेगी अत्याधुनिक सुविधायुक्त लाइब्रेरी  महापौर और सीडीओ ने किया प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण  प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए होगा बुक बैंक कंप्यूटर, इंटरनेट और प्रशिक्षण केंद्र भी होगा स्थापित

महापौर ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ की बैठक शहर के विकास और जनहित की योजनाओं पर मंथन, लिए गए अहम निर्णय