महापौर ने किया गोल्ज्यू मंदिर में सामुदायिक भवन का शिलान्यास

Spread the love

महापौर ने किया गोल्ज्यू मंदिर में सामुदायिक भवन का शिलान्यास

रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने गंगापुर रोड स्थित गोल्ज्यू देवता मंदिर परिसर में निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का विधिवत भूमिपूजन व शिलान्यास किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे महापौर ने पूजा-अर्चना कर ईंट रखते हुए तथा नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

शिलान्यास समारोह के दौरान शैल परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महापौर का जोरदार स्वागत किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बोलते हुए महापौर शर्मा ने कहा कि शैल परिषद द्वारा स्थापित गोल्ज्यू देवता मंदिर आज क्षेत्रवासियों की श्रद्धा का प्रमुख केन्द्र बन चुका है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजनों के दौरान सामुदायिक भवन की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

महापौर ने कहा कि नगर निगम शहर के प्रमुख ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कई मंदिरों में निगम द्वारा विकास कार्य पूरे कराए जा चुके हैं, जबकि अन्य में भी तेजी से प्रगति की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शहर के समग्र विकास के साथ-साथ धार्मिक स्थलों के उन्नयन में भी कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

महापौर शर्मा ने कहा कि नगर की धार्मिक पहचान को और अधिक सशक्त बनाने की योजना के तहत निगम जल्द ही इंदिरा चौक पर विशाल त्रिशूल स्थापित करने जा रहा है। इसका मॉडल भी तैयार हो चुका है। जल्द ही इसका काम शुरू होगा। इसके साथ ही डीडी चौक पर महादेव का डमरू स्थापित किया जायेगा। इसके अलावा अन्य प्रमुख चौराहों को भी धार्मिक प्रतीक-चिह्नों से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि भगवान ‘रूद्र’ के नाम पर बसे इस शहर की अपनी विशिष्ट धार्मिक पहचान स्थापित हो सके।

शिलान्यास समारोह में नगर आयुक्त श्रीमती शिप्रा जोशी पांडे, वार्ड नंबर 12 की पार्षद श्रीमती महेंद्री शर्मा, एडवोकेट दिवाकर पांडेय, गोपाल पटबाल, डी.के. दनाई, राजेंद्र बलौदी, संजीव बुधोरी, राजेंद्र बोरा, जगदीश बिष्ट, हरीश दनाई, दिनेश बम, गगन कांडपाल, लाल सिंह मेहरा सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

सीएम धामी के कड़े रुख के बाद मदरसा सोसायटी ने आठ एकड़ भूमि पर कब्जे की कार्यवाही शुरू की एडीएम के नेतृत्व में नापजोख किया गया

सीएम धामी के कड़े रुख के बाद मदरसा सोसायटी ने आठ एकड़ भूमि पर कब्जे की कार्यवाही शुरू की एडीएम के नेतृत्व में नापजोख किया गया