सीएम धामी के कड़े रुख के बाद मदरसा सोसायटी ने आठ एकड़ भूमि पर कब्जे की कार्यवाही शुरू की एडीएम के नेतृत्व में नापजोख किया गया

Spread the love

 

 

 

 

राजीव कुमार गौड

 

सीएम धामी के कड़े रुख के बाद मदरसा सोसायटी ने आठ एकड़ भूमि पर कब्जे की कार्यवाही शुरू की

एडीएम के नेतृत्व में नापजोख किया गया

उधमसिंहनगर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे मुक्त कराने के अपने अभियान को तेज करते हुए रुद्रपुर के खेड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से कब्जा की हुई सरकारी जमीन को खाली कराने के लिए नोटिस जारी किया।
भारी पुलिस फोर्स को लेकर एडीएम पंकज उपाध्याय के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने अवैध कब्जे की नाप जोख की ड्रोन सर्वे कराया।
एडीएम ने बताया कि निम्न चार बिंदुओं पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासनिक कारवाई की गई है ।

रुद्रपुर खेड़ा में की गई कार्रवाई का विवरण:

1. मदरसा सोसाइटी के नाम आवंटित 2.53 एकड़ भूमि के अतिरिक्त लगभग 8 एकड़ सरकारी भूमि/नजूल भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है।
2. आवंटित भूमि की नाप करते हुए अतिरिक्त भूमि को कब्जा मुक्त करने के लिए 14.11.2025 को राजस्व, नगर निगम, डीडीए और पुलिस विभाग द्वारा सर्वेक्षण प्रारंभ किया गया है। सर्वेक्षण के बाद सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त किया जाएगा।
3. अतिरिक्त भूमि को कब्जा मुक्त करने के लिए हाई कोर्ट का भी आदेश है।
4. उक्त भूमि के पास ही चामुंडा देवी मंदिर के कब्जे वाली 1.5 एकड़ भूमि पर भी कब्जा प्राप्त करना है।

उल्लेखनीय है खेड़ा क्षेत्र यूपी से लगा हुआ है और यहां आसपास मुस्लिम बस्तियां अवैध रूप से बसाने के षडयंत्र किए जा रहे है। जिस पर धामी सरकार ने कड़ा रुख अपनाया हुआ है

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

बिहार में प्रचंड विजय पर विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर कार्यकर्त्ताओ संग मनाया जीत का जश्न विधायक बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व क्षमता से मिली ऐतिहासिक विजय

महापौर ने किया गोल्ज्यू मंदिर में सामुदायिक भवन का शिलान्यास