महापौर ने मुखर्जी नगर में दी पांच सड़कों की सौगात  27.61 लाख के निर्माण कार्यों का हुआ शिलान्यास

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

महापौर ने मुखर्जी नगर में दी पांच सड़कों की सौगात

27.61 लाख के निर्माण कार्यों का हुआ शिलान्यास

 

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 05, मुखर्जी नगर के निवासियों की वर्षों पुरानी मांगों को प्राथमिकता देते हुए महापौर विकास शर्मा ने क्षेत्र के कायाकल्प की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। वार्ड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महापौर ने 27.61 लाख रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न सीसीककक रोड और नाली निर्माण कार्यों का विधिवत नारियल फोड़कर और फीता काटकर शिलान्यास किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने महापौर का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

 

शिलान्यास कार्यक्रमों की श्रृंखला में महापौर ने शिव गोलदार के घर से अशोक विश्वास के घर तक (4.24 लाख), चिंतामणि के घर से सुनील के मकान तक (5.79 लाख), श्री श्याम गली मार्ग में सुरेंद्र कुमार से आनंद ढाली के घर तक (7.79 लाख), आयुष डेयरी से हासीम के घर तक (4.78 लाख) और रंजन सिंह के मकान से राजेंद्र के घर तक (5.01 लाख) की लागत से बनने वाली सड़कों व नालियों का शुभारंभ किया। महापौर ने कहा कि इन गलियों के निर्माण से क्षेत्र में जलभराव की समस्या खत्म होगी और आवागमन सुगम होगा।

 

जनसभा को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा आज उत्तराखंड में धाकड़ धामी के नेतृत्व में विकास की जो गति है, वह अभूतपूर्व है। राज्य सरकार के सहयोग से ही नगर निगम रुद्रपुर आज हर वार्ड के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने में सक्षम हो पा रहा है। हमारी सरकार का विजन केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि धरातल पर काम उतारना है। महापौर ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि आयुष्मान योजना से लेकर अंत्योदय कार्ड धारकों तक को मिल रही सुविधाएं सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण हैं।

 

नगर निगम की भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए महापौर ने कहा कि उनका लक्ष्य रुद्रपुर को स्मार्ट और क्लीन सिटी बनाना है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में मुख्य सड़कों के साथ-साथ वार्डों के आंतरिक मार्गों का जाल बिछाया जाएगा। जल निकासी के लिए मास्टर ड्रेनेज प्लान पर काम चल रहा है। साथ ही, शहर को हरा-भरा करने के लिए निगम अपनी नर्सरी विकसित कर रहा है, जिससे वार्डों में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। महापौर ने विश्वास दिलाया कि मुखर्जी नगर ही नहीं, बल्कि शहर का हर कोना आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

 

महापौर ने स्थानीय पार्षद और वार्डवासियों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि जनता का प्यार ही उन्हें ऊर्जा देता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और समय सीमा के भीतर सभी सड़कों का काम पूरा होगा। इस अवसर पर पार्षद कुसुम शर्मा,राधेश शर्मा, योगेश उपाध्याय, अमन मिश्रा, दिवान सिंह, सतेन्द्र सिंह, सचिन मिश्रश्रा, सुभाष बिष्ट, प्रभु यादव, खूबकरन, मलई विश्वास, संतोष गुप्ता, अमित मिश्रा, कमला फुलारा, मोहित कुमार, प्रीतम लाल, संजीव मण्डल, रिंकू मौर्या, सीता राम प्रजापति, सुरेश कुमार, छोटे लाल प्रजापति, ओमकार प्रजापति, तारा चन्द्र कश्यप, नरेन्द्र कश्यप आदि समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

More From Author

रूद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे 6 शव, पीड़ित परिवारो से गाबा नें जतायी संवेदनायें, मुआवजे की करी मांग

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी पहुंचे रुद्रपुर विधायक आवास! विधायक शिव अरोरा ने पार्टी कार्यकर्त्ताओ व परिवार संग किया मंत्री भरत सिंह चौधरी का जोरदार स्वागत