फॉर्चूनर कार में हो रही थी शराब तस्करी 20 पेटी अंग्रेजी शराब की तस्करी करते एक कार से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Spread the love
  1. राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

फॉर्चूनर कार में हो रही थी शराब तस्करी 20 पेटी अंग्रेजी शराब की तस्करी करते एक कार से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के डीडी चौक से एएनटीएफ की टीम ने 20 पेटी अंग्रेजी शराब की तस्करी करते एक कार से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ की टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर डीडी चौक पर एक कार को रोक कर उसकी तलाशी लेने पर कार से अलग-अलग ब्रांड की 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, टीम के द्वारा कर चालक से पूछताछ की जिसमें उनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, तो दोनों कार सवार के खिलाफ शराब तस्करी का मुकदमा दर्ज किया गया है और फॉर्च्यूनर कार को सीज किया गया है। पुलिस पूछताछ में शराब तस्करों ने अपना नाम गिरीश चंद्र पुत्र महेश चंद्र निवासी पंचशील कॉलोनी हल्द्वानी थाना मुखानी जनपद नैनीताल, वहीं दूसरे ने अपना नाम मोहन सिंह पुत्र स्वर्गीय करम सिंह निवासी कैनाल कॉलोनी तिकोनिया कोतवाली हल्द्वानी बताया। दोनों शराब तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। रुद्रपुर की सीओ सिटी निहारिका तोमर ने बताया शराब तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया मुकदमा दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई को किया जा रही है।

More From Author

विधायक शिव अरोरा की मेहनत लाई रंग मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल उनके प्रस्ताव जलभराव के स्थायी समाधान हेतु मास्टर ड्रेनेज प्लान हेतु 786.79 करोड़ की DPR स्वीकृत, पहले चरण मे 441.79 करोड़ से होगा कार्य विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

उत्तराखंड मूक बधिर विकलांग कल्याण समिति द्वारा दिव्यांग जनों को सम्मानित किया गया

पुलिस ने फायरिंग मामले में भाजपा नेता पुत्र को किया गिरफ्तार भेजा जेल