एस सी गुड़िया आईएमटी में कुमाऊं विश्विद्यालय अंतर महा विद्यालय फिटनेस एंड ट्रेकिंग प्रतियोगिता सफ़तपूर्वक संपन्न । राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर बना ओवलॉल चैम्पियन।

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

एस सी गुड़िया आईएमटी में कुमाऊं विश्विद्यालय अंतर महा विद्यालय फिटनेस एंड ट्रेकिंग प्रतियोगिता सफ़तपूर्वक संपन्न ।

राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर बना ओवलॉल चैम्पियन।

काशीपुर बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण में दिनांक 18 मार्च 2025 को कुमाऊं विश्विद्यालय अंतर महाविद्यालय द्वारा आयोजित ट्रैकिंग एवं फिटनेस (महिला) प्रतियोगिता का शाम 7 बजे पुरुस्कार वितरण के साथ सफ़तपूर्वक समापन हुआ। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डाक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में एसबीएस कॉलेज रुद्रपुर, एमबीपीजी हल्द्वानी, पीएनजी कॉलेज रामनगर, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय काशीपुर, एस सी गुड़िया आईएमटी, एवं एस सी गुड़िया लॉ कॉलेज काशीपुर सहित कुल 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 50 मीटर स्प्रिंट, क्रिकेट बॉल थ्रो, शॉट पुट, नी बैंड सिटअप, स्ट्रेंथ फिटनेस , वुड वॉल , मिनी गोल्फ, स्टेंडिंग बोर्ड जंप एवं टग ऑफ वार सहित कुल 9 खेल प्रतियोगियों आयोजित हुई जिनमें एसबीएस कॉलेज रुद्रपुर की टीम कुल 5 गोल्ड के साथ ओवरवाल विजेता बनी जबकि 4 गोल्ड के साथ एमबीपीजी हल्द्वानी उप विजेता रही। विजेता एवं उप विजेता टीम एवं इंडिविजुअल खिलाड़ियों सहित टीम मैनेजर एवं कोचों को विश्वविद्यालय के क्रीड़ाअधिकारी प्रो. (डॉ) नागेंद्र शर्मा ने ट्रॉफी, मेडल एवं अन्य पारितोषिक देकर पुरुस्कृत किया उन्होंने सभी खिलाड़ियों को साधुवाद देते हुए कहा कि सभी खेलों में खिलाड़ियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया है उन्होंने भविष्य प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दी। साथ ही इस अवसर पर प्रोफेसर नागेंद्र शर्मा ने कुमारी मनजोत कौर, योगेश पांडे एवं श्वेता भाकुनी को मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर में प्रतिभाग के लिए सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मिनी गोल्फ एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कुमार बख्शी, ऑफिशियल श्रीमती महिमा भंडारी सहित संस्थान के समस्त निदेशकगण, फैकल्टी एवं स्टाफ उपस्थित रह। संचालन क्रीड़ा प्रभारी पंकज रावत एवं दीपक गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

छावनी चिल्ड्रन एकेडमी परिसर को खेल का मैदान बनकार खेल प्रतिभाओं को निखारा जा रहा

ट्यूमर एक गंभीर और तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या है, जिससे हर साल हज़ारों लोग प्रभावित होते हैं। भारत में हर साल करीब 40,000 से 50,000 नए मामले सामनेब्रेन आते हैं।