काशीपुर। रामनगर रोड स्थित एक कंपनी में तैनात इंजीनियर जसपुर खुर्द पशुपति विहार की कृष्णा कॉलोनी निवासी विजय कुमार (45) पुत्र देवेंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

काशीपुर। रामनगर रोड स्थित एक कंपनी में तैनात इंजीनियर जसपुर खुर्द पशुपति विहार की कृष्णा कॉलोनी निवासी विजय कुमार (45) पुत्र देवेंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई

। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि सोमवार सायं घर में अचानक उनकी तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें गिरीताल स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक विजय कुमार रविवार को नाइट ड्यूटी कर सोमवार सुबह घर आ गए थे। दिनभर घर में ही थे। शाम को अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। जिसे परिजन निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस ने बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।

More From Author

लव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मा  महापौर ने गूलरभोज प्रकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- दूसरे समुदाय का युवक नेताओं के इशारे पर लगा रहा झूठे आरोप

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

डीपीएस में आयोजित हुआ जापानी भाषा पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम “द मैजिक ऑफ जापान दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में जापानी भाषा पर आधारित एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

नेशनल टेस्टिंग ऐजेंसी की टाप लीडरशिप के कारण 23 लाख युवाओं के सपनों पर टूटा कहर, दोषियों पर हो राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मुकद्मा दर्ज सुशील गाबा