मध्य प्रदेश: धार में ट्राले की टक्कर से 3 की मौत, ग्रामीणों ने फोरलेन किया जाम

Spread the love

मध्य प्रदेश: धार में ट्राले की टक्कर से 3 की मौत, ग्रामीणों ने फोरलेन किया जाम

धार जिले के बदनावर में शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा पिटगारा तिराहे के पास हुआ, जिसमें बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी 14 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी 12 वर्षीय दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

मृतकों की पहचान राहुल सिंह भाटी (35), उनकी पत्नी पूजा (30) और बेटी सुमन (14) के रूप में हुई है। घायल बच्ची शिवानी (12) को बदनावर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में रतलाम रेफर किया गया। टक्कर के बाद ट्राला बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

हादसे की खबर फैलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने महू-नीमच फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने फरार ट्राला चालक की तलाश शुरू कर दी है।

More From Author

राजस्थान: पुष्कर से 3 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार, डिटेंशन सेंटर भेजा

बिहार: पटना-सोनपुर रोपवे का काम 5 महीने में शुरू, गंगा पार कनेक्टिविटी होगी आसान