एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन पर उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन पर उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

सभी एंट्री एवं एग्ज़िट प्वॉइंट्स, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, पार्किंग क्षेत्रों,बाज़ारों, एवं अन्य भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर रखी जा रही है कड़ी निगरानी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा  द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिगत लगातार सघन चेकिंग अभियान संचालित चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त के क्रम में आज  जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने –अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों द्वारा सभी एंट्री एवं एग्ज़िट प्वॉइंट्स, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, पार्किंग क्षेत्रों,बाज़ारों, एवं अन्य भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर तत्काल नियंत्रण किया जा सके।

यह अभियान जनपद में शान्ति सुरक्षा व कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने,अपराधों की रोकथाम तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सुगम व सुरक्षित यातायात हेतु लगातार चलाया जा रहा है।

More From Author

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश पर सचिव , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर,  योगेंद्र कुमार सागर के द्वारा  अटल उत्कृष्ट ए ०एन ०झा स्कूल रुद्रपुर में “अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस” के अवसर पर एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया ।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख  सरकारी भूमि पर धोखाधड़ी और कूटरचना करने वाला अभियुक्त असगर अली गिरफ्तार