यातायात व्यवस्था को लेकर नगर निगम में महत्वपूर्ण बैठक कल

Spread the love

यातायात व्यवस्था को लेकर नगर निगम में महत्वपूर्ण बैठक कल

रूद्रपुर। शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था और पार्किंग की समस्या को लेकर नगर निगम में कल एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक नगर निगम सभागार में बुधवार शाम 4 बजे होगी, जिसमें पुलिस प्रशासन, नगर निगम अधिकारी और व्यापार मंडल के पदाधिकारी शामिल होंगे।

महापौर विकास शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ समय से शहर में यातायात जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए सभी संबंधित पक्षों की सहभागिता जरूरी है। इसी उद्देश्य से कल होने वाली बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और पार्किंग की अव्यवस्था को दूर करने के लिए व्यापक चर्चा की जाएगी।

बैठक में व्यापार मंडल पदाधिकारियों से भी सुझाव लिए जाएंगे, ताकि स्थानीय आवश्यकताओं और जमीनी हकीकत के आधार पर ठोस कार्ययोजना बनाई जा सके। महापौर ने उम्मीद जताई कि इस बैठक से शहरवासियों को जल्द ही सुगम यातायात और बेहतर पार्किंग सुविधा का लाभ मिलेगा।

More From Author

भूतबंगला वाल्मीकि मदिर के बाहर मास फेकने की घटना पर विधायक शिव अरोरा हुऐ आगबबूला, बोले हिन्दुओ के भावनाओं को आहत करने वाले के खिलाफ हो सख्त कार्यवाही, देवभूमि उत्तराखंड रुद्रपुर मे ऐसी घटना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होंगी, पुलिस के उच्च अधिकारियो से वार्ता कर सख्त कार्यवाही की बात कही

बिगवाड़ा मंडी मे विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप के बाद 150 फल- सब्जी थोक विक्रेता व्यापारी की बची रोज रोटी 20 वर्ष से मंडी मे कर रहें व्यापार!अब पूर्व की भाति यथास्थिति रहेगी जारी

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप, थीम “खेलोगे तो खिलोगे”, का समापन समारोह हर्ष, उत्साह एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

विभाजन विभीषिका दिवस पर नगर निगम में होगा विशेष आयोजन

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार ऊधमसिंहनगर पुलिस ने v- guard कंपनी में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित