पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने धार्मिक आयोजनों को समाज के लिए बताया संजीवनी, कहा- ऐसे आयोजनों से युवाओं को मिलती है अपने संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने धार्मिक आयोजनों को समाज के लिए बताया संजीवनी, कहा- ऐसे आयोजनों से युवाओं को मिलती है अपने संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा

किच्छा: वार्ड-2 आज़ादनगर सुनहरा में आयोजित अखंड महानाम संकीर्तन महायज्ञ में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पहुंचकर कीर्तन का श्रवण किया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में शामिल कीर्तन मंडलियों ने भावपूर्ण प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। आयोजन स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों ने पूर्व विधायक का अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज की आत्मा को जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे कार्यक्रम केवल श्रद्धा का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाले आधार स्तंभ हैं। जब युवा पीढ़ी ऐसे आयोजनों से जुड़ती है, तो उनमें न केवल आध्यात्मिक चेतना आती है, बल्कि वे अपने सांस्कृतिक मूल्यों और संस्कारों से भी जुड़ते हैं। आज के बदलते दौर में जहां आधुनिकता के साथ कई सामाजिक चुनौतियां सामने आ रही हैं, वहीं ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को एकजुट रखने और सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया जा सकता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता हीरा सरकार, राजकुमार कोली, मिथुन मंडल, संजीव खन्ना, नितिन वाल्मीकि, अमर मजूमदार, गुलशन कुमार, उत्तम मजूमदार, नारायण मंडल, अनीता विश्वास, प्रणवशील, प्रशांत मालदार, अरुण विश्वास, सुशांत मंडल, भोला, विश्वजीत विश्वास, विश्वजीत मंडल, विवेक मंडल, दीपांकर राय, काली पड़ विश्वास, कन्हाई विश्वास, सरस्वती सरकार, सविता मंडल, सरल मडल, नमिता हालदार, उर्मिला राय, रेशमा विश्वास, तुलसी विश्वास, कविता, आरती विश्वास ज्योत्सना विश्वास, मुक्ति राय समेत सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे

More From Author

मोदी सरकार ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचायाः बत्रा  भाजपा की प्रेस वार्ता में 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं, जनकल्याण और सुशासन को बताया सरकार की सबसे बड़ी पहचान

रुद्रपुर । छात्र नेता स्वर्गीय संदीप संधू की स्मृति में 15वां रक्तदान शिविर किच्छा रोड स्थित सरकारी ब्लड बैंक में आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर स्व. संदीप संधू को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया

श्री श्याम मित्र मंडल भूरारानी के तत्वाधान मे आयोजित भव्य निशान यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा रुद्रपुर। श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित श्री खाटू श्याम निशान यात्रा में शामिल हुए विधायक शिव अरोड़ा। भूरारानी में आयोजित होने वाले चौथे श्री खाटू श्याम के दरबार से पूर्व आयोजित भव्य निशान यात्रा का आयोजन गल्ला मंडी खाटू श्याम मंदिर से हुआ जो जगह जगह मुख्य बाजार के प्रमुख स्थानों से होते हुऐ भूरारानी दरबार स्थल पहुंची।

गौतम हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा लघु उद्योग व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर के सौजन्य से लगा निशुल्क परामर्श कैंप

आपरेशन सिंदूर कि सफलता पर पीएम मोदी, सैन्य बलों को विधायक त्रिलोक सिंह चीमा पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने दी बधाई