आपदा प्रभावितों को राज्य आपदा मोचन निधि व मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत आर्थिक सहायता की गई प्रदान।

Spread the love

आपदा प्रभावितों को राज्य आपदा मोचन निधि व मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत आर्थिक सहायता की गई प्रदान।

पौडी— आपदा के कारण पूर्ण रुप से क्षतिग्रस्त ग्राम सैंजी के 15 परिवारों/भवन स्वामियों प्रभादेवी, नीलम सिंह भण्डारी, भगत सिंह भण्डारी, पवन सिंह भण्डारी, विमला देवी, शाखा देवी, पवेली देवी, विमल सिंह, दीवान सिंह, रविन्द्र सिंह, जसवन्त सिंह, गोपाल सिंह, मनोज सिंह, कृपाल सिंह व हेमराज सिंह को मुख्यमंत्री द्वारा प्रति/भवन स्वामी 1 लाख 30 हजार रुपये के चेक वितरित कर आर्थिक सहायता प्रदान की गयी।

जबकि ग्राम बुरांसी में अपदा के कारण जान गंवाने वाली महिला आशादेवी पत्नी श्री प्रेम सिंह के परिजनों/वारिसों अनिल सिंह व शुभम सिंह तथा विमला देवी पत्नी श्री बलवंत सिंह के परिजनों/वारिसों विक्रम सिंह व दीपक सिंह को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी।

जबकि बुरांसी गांव के केशर सिंह पुत्र श्री अमर सिंह के आवासीय भवन पूर्ण रुप से क्षतिग्रस्त होने पर 1 लाख 30 हजार रुपये आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से प्रदान की गयी।

More From Author

भूतबंगला वाल्मीकि मदिर के बाहर मास फेकने की घटना पर विधायक शिव अरोरा हुऐ आगबबूला, बोले हिन्दुओ के भावनाओं को आहत करने वाले के खिलाफ हो सख्त कार्यवाही, देवभूमि उत्तराखंड रुद्रपुर मे ऐसी घटना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होंगी, पुलिस के उच्च अधिकारियो से वार्ता कर सख्त कार्यवाही की बात कही

बिगवाड़ा मंडी मे विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप के बाद 150 फल- सब्जी थोक विक्रेता व्यापारी की बची रोज रोटी 20 वर्ष से मंडी मे कर रहें व्यापार!अब पूर्व की भाति यथास्थिति रहेगी जारी

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप, थीम “खेलोगे तो खिलोगे”, का समापन समारोह हर्ष, उत्साह एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

रुद्रपुर।कल्याणी नदी के तेज बहाव में बहकर असमय जान गंवाने वाले सूरज कोली के परिवार को महापौर विकास शर्मा ने विधायक शिव अरोरा, एसडीएम मनीष बिष्ट और तहसीलदार दिनेश कुटौला के साथ मृतक के निवास पर पहुंचकर चार लाख की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिला न्यायालय परिसर लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर