रुद्रपुर पहुंचे चुनाव प्रभारी रंजीत सिंह रावत,, निगम चुनाव को लेकर की रायशुमारी

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

रुद्रपुर पहुंचे चुनाव प्रभारी रंजीत सिंह रावत,, निगम चुनाव को लेकर की रायशुमारी

रूद्रपुर। कांग्रेस के जिला चुनाव प्रभारी रणजीत सिह रावत ने मंगवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में रूद्रपुर, गदरपुर और किच्छा विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की और प्रत्याशी चयन को लेकर रायशुमारी की। इस दौरान उनके समक्ष निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं ने दावेदारी भी ठोकी। रूद्रपुर मेयर पद के लिए सौरभ चिलाना, सीपी शर्मा, ममता रानी, मोहन लाल खेड़ा, परिमल राय, संजय जुनेजा,विजय यादव, सुशील बत्रा, काजल गगवार, फरीद अहमद मंसूरी, संजय आईस ने दावेदारी पेश की।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस निकाय चुनाव जिला प्रभारी रणजीत सिंह रावत ने कहा कि पार्टी के दिशा निर्देश पर सभी निकायों के लिए प्रत्याशियों का चयन करने हेतु बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। बैठकों में रायशुमारी के पश्चात संभावित दावेदारों के आवेदन प्रदेश हाईकमान को भेजे जायेंगे,प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम निर्णय हाईकमान लेगा। उन्होंने कहा कि दावेदारी करने का अधिकार हर कार्यकर्ता को है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में जिताऊ ओर जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जायेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटें। प्रत्याशी के रूप में जिसका भी नाम फाईनल होगा उसे सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ायें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनविरोधी नीतियों और नाकामियों को जनता के बीच ले जाने का आहवान किया।
इस दौरान तीनों विधान सभाओं में निकायों के लिए तमाम कार्यकर्ताओं ने आवेदन किये।
रूद्रपुर में बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, सौरभ चिलाना, संदीप चीमा, मोहन खेड़ा आदि से

इससे पूर्व सितारगंज में भी जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आवेदन लिये और चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

धामी सरकार की नीतियों से खेलों की ओर बढ़ रहा युवाओं का रूझानः विकास शर्मा भाजपा प्रदेश मंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ

पेयजल आपूर्ति की डीपीआर हुई तैयार किच्छा,रुद्रपुर,काशीपुर,सितारगंज को मिलेगा लाभ, डीएम अधिकारियों के साथ की बैठक