धामी सरकार की नीतियों से खेलों की ओर बढ़ रहा युवाओं का रूझानः विकास शर्मा भाजपा प्रदेश मंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

धामी सरकार की नीतियों से खेलों की ओर बढ़ रहा युवाओं का रूझानः विकास शर्मा

भाजपा प्रदेश मंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप फुटबॉल मैदान में आयोजित प्रीमियर लीग सीजन 2 क्रिकेट टूर्नामेंट का भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने किच्छा और जयनगर की टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आहवान किया।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि खेलों का जीवन में विशेष महत्व हैं खेलों से जहां शरीर स्वस्थ रहता है वहीं मानसिक विकास में भी खेल सहायक होते हैं। खेलों से अनुशासन की भी सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार ने खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए कई बड़े फैसले लिये हैं। मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देने के साथ साथ सरकारी नौकरियों में भी प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार की खेलों की नीतियों के चलते आज युवाओं का रूझान खेलों की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा युवा पीढ़ी को आज नशे से दूर होकर खेलों की तरफ बढ़ने की जरूरत है।

इससे पूर्व आयोजकों ने मुख्य अतिथि विकास शर्मा का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा दक्षिणी मंडल महामंत्री,सुनील ठुकराल,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शशांक बिष्ट, मंडल अध्यक्ष भाजयुमो गोविंद शर्मा, मंडल महामंत्री जितेंद्र संधू, मीडिया प्रभारी डीके गंगवार, भाजपा कार्यकर्ता शुभम ठाकुर, मोहित चौधरी, सुमित निषाद, अमन रिंकू, भीमा आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

रूद्रपुर । भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने अपने गृह क्षेत्र वार्ड नं- एक फुलसुंगी में वार्डवासियों के साथ निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया और भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए

रुद्रपुर पहुंचे चुनाव प्रभारी रंजीत सिंह रावत,, निगम चुनाव को लेकर की रायशुमारी