रुद्रपुर वार्ड नंबर 32 फौजी मटकोटा में नगर निगम महापौर का भव्य स्वागत एवं विकास कार्यों पर चर्चा

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

रुद्रपुर वार्ड नंबर 32 फौजी मटकोटा में नगर निगम महापौर का भव्य स्वागत एवं विकास कार्यों पर चर्चा

रुद्रपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर श्री विकास शर्मा जी का वार्ड नंबर 32, फौजी मतकोटा में श्री संजीव सिरोही राजेंद्र कालरा जी, पार्षद प्रत्याशी श्री देवेंद्र सिंह बमल एवं समस्त वार्ड वासियों एवं कॉलोनी के लोगों द्वारा लड्डुओं से तोलकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। जिसमें वार्ड के सम्मानित नागरिकों, महिलाओं, गणमान्य व्यक्तियो कॉलोनी के लोगों देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

महापौर विकास शर्मा जी ने सभी सम्मानित कॉलोनी ( वार्ड वासियों ) के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए उनके समर्थन और विश्वास के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही, उन्होंने वार्ड में चल रहे अधूरे कार्यों की समीक्षा की और नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि वार्ड में लंबित विकास कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

इस अवसर पर पार्षद प्रत्याशी श्री देवेंद्र सिंह बमल जी संजीव सिरोही राजेंद्र कालरा श्याम सिंह चौहान रघुराज सिंह रावत कुमार पाल सिंह राकेश मलिक देवेंद्र बिष्ट विजेंद्र सिंह विनोद राठी वीर प्रताप सिंह प्रमोद चौहान दीपक बना विनोद राठी हरेंद्र सिंह अखिलेश सिंह पंडित त्रिलोचन पनेरु ओम मंडल कृपाल सहाय दिव्यांशु बामल जगमोहन सिंह विनोद कुमार परशुराम जी संदीप कुमार ओमपाल सिंह विपिन चौधरी अनुप मुकेश शेखर राठी इंद्रपाल सिंह चौधरी हरबंस सिंह जी गुड़िया मंजू कैथल पुष्पा अनीता वंदना सरिता सीमा ओमवती बिना सनम तोमर शशि बाला साधना विनीता प्रकाश देवी कृष्णा देवी महेंद्र देवी चंद्रावती बबीता सरोज देवी रेखा अनीता विमला शर्मा रेखा आदि समस्त वरिष्ठ नागरिक और युवा वर्ग की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने महापौर से विभिन्न आवश्यकताओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि वे अपने कार्यकाल में नागरिकों की उम्मीदों पर खरा उतरने और शहर के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।पका समर्थन ही हमारी प्रेरणा है, और आपके विश्वास को बनाए रखना हमारी प्राथमिकता!

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

विधायक शिव अरोरा ने 38वे राष्ट्रीय खेल में विजेता टीम को मेडल पहनकर किया सम्मानित

सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैम्प कार्यालय लोहिया हेड में जनता से मिले व उनकी समस्याएं सुनी।