दिनेशपुर। पुलिस टीम ने कुशल नेतृत्व के दौरान चेकिंग अभियान में एक युवक को 4.20 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा। इस दौरान बाइक के कागजात न होने पर सीज किया।

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

  1. दिनेशपुर। पुलिस टीम ने कुशल नेतृत्व के दौरान चेकिंग अभियान में एक युवक को 4.20 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा। इस दौरान बाइक के कागजात न होने पर सीज किया।
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने अभियान चलाकर ड्रग्स के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने को आदेशित किया। आदेश पर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में थाना पुलिस की टीम द्वारा मोहनपुर रोड पर आनन्दखेडा के तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान युवक आकाश मिस्त्री निवासी दिनेशपुर वार्ड- 2, थाना- दिनेशपुर पुलिस को देखकर घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने तलाशी के दौरान आकाश मिस्त्री के कब्जे से 4.20 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने मोटर साइकिल संख्या- यूके 06 एवाई 4920 को कागजात न होने पर सीज कर दिया। पुलिस ने आरोपी आकाश मिस्त्री पर धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया। अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण करवाकर अग्ग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस टीम में एसआई प्रदीप कुमार भट्ट, एएसआई अनवर अहमद, हेका. गणेश टोलिया आदि शामिल रहे।

More From Author

रुद्रपुर । रम्पुरा वार्ड संख्या 23 स्थित कटोरी मंदिर से शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिलाओं और श्रद्धालुओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश रखकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा चलाया गया, जन जागरूकता कार्यक्रम 

दिनेशपुर। पुलिस टीम ने कुशल नेतृत्व के दौरान चेकिंग अभियान में एक युवक को 4.20 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा। इस दौरान बाइक के कागजात न होने पर सीज किया।