बाजपुर में आतंकवाद का पुतला फूंका कड़ा सबक सिखाने की मांग आतंकी हमला राजनीतिक अवसर नहीं चुनौती है

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

बाजपुर में आतंकवाद का पुतला फूंका कड़ा सबक सिखाने की मांग

आतंकी हमला राजनीतिक अवसर नहीं चुनौती है

चुनावी राजनीति से हटकर देश की सुरक्षा पर ध्यान दें गृहमंत्री -बाजवा

पहलगाम में हुए आतंकी हमले से आक्रोशित लोगों ने आज भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में भगत सिंह चौक पर आतंकवाद का पुतला दहन कर जोरदार आक्रोश व्यक्त किया।
साथ ही भारत सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकवादियों और उनके पनाहगारों को भी सबक सिखाने की मांग की।
किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला राजनीतिक दलों के लिए अवसर न होकर पूरे देश के लिए एक चुनौती है इस चुनौती को एक जड़ता से ही निपटा जा सकता है किसी भी राजनीतिक दल को ऐसी संवेदनशील परिस्थितियों में राजनीति के अवसर नहीं तलाशने चाहिए देश के गृहमंत्री को भी विभिन्न प्रदेशों में अपनी पार्टी की सरकार बनाने में अधिक समय न देकर देश की सुरक्षा पर प्राथमिकता से जोर देना चाहिए।आतंकवाद को जड़ से खत्म करना बेहद जरूरी है हमारे देश के बहुत से परिवारों के घर आज करुण क्रंदन चल रहा है लेकिन बहुत से मौका परस्त लोग ऐसे विषय पर भी राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं जो बेहद निंदनीय है। जम्मू कश्मीर से हवाई यात्रा का किराया भी कई गुना बढ़ा दिया गया है जो की असंवेदनशीलता की प्रकाष्ठा है सरकार को इस पर भी ध्यान देना चाहिए बहुत सी प्राइवेट कंपनियां इस आपदा में भी अवसर तलाश रही है इन पर लगाम लगानी चाहिए। इस अवसर पर दर्शन लाल गोयल,अमर नाथ शर्मा, सिकंदर सिंह, मन्ना सिंह, योगेश सैनी, पूरन सिंह,रवि बरुआ,बब्बू सागर,ख़ेम कारण सैनी,सतपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, परमजीत सिंह, अमित सैनी विशाल सैनी, जीवन सिंह सिद्धू, सोनू निगम, दौलत सिंह आदि भूमि बचाओ मुहिम के कार्यकर्ता मौजूद थे ।

More From Author

मोदी सरकार ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचायाः बत्रा  भाजपा की प्रेस वार्ता में 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं, जनकल्याण और सुशासन को बताया सरकार की सबसे बड़ी पहचान

रुद्रपुर । छात्र नेता स्वर्गीय संदीप संधू की स्मृति में 15वां रक्तदान शिविर किच्छा रोड स्थित सरकारी ब्लड बैंक में आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर स्व. संदीप संधू को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया

श्री श्याम मित्र मंडल भूरारानी के तत्वाधान मे आयोजित भव्य निशान यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा रुद्रपुर। श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित श्री खाटू श्याम निशान यात्रा में शामिल हुए विधायक शिव अरोड़ा। भूरारानी में आयोजित होने वाले चौथे श्री खाटू श्याम के दरबार से पूर्व आयोजित भव्य निशान यात्रा का आयोजन गल्ला मंडी खाटू श्याम मंदिर से हुआ जो जगह जगह मुख्य बाजार के प्रमुख स्थानों से होते हुऐ भूरारानी दरबार स्थल पहुंची।

दर्जा कैबिनेट मंत्री व पूर्व सांसद बलराज पासी बोले आतंकी_हमला_कायरतापूर्ण_अक्षम्य_और_घोर_निंदनीय पाकिस्तान व आतंकवाद के विरूध्द जोरदार प्रदर्शन कर फूंका पुतला

महापौर से की खाली पड़ी भूमि पर पार्क बनाने की मांग सुभाष कालोनी के लोगों ने सौंपा ज्ञापन