रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप कृष्णा कॉलोनी में कमरे में संदिग्धअवस्था में मिला युवक का शव , जांच में ड्यूटी पुलिस

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप कृष्णा कॉलोनी में कमरे में संदिग्धअवस्था में मिला युवक का शव , जांच में ड्यूटी पुलिस

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में आज दिनांक 20.10.24 को कॉलर विपिन रस्तोगी ने जरिये मोबाइल नम्बर 9760899358 से सूचना दी की कृष्णा कॉलोनी वार्ड नंबर 2 में गोविंद राम अपने कमरे पर मृत पड़ा है, उक्त सूचना पर थाना हाजा से रात्रि अधिकारी उ0नि0 विकास रावत मय चीता 12/13 कांस्टेबल 110 जगमोहन गौड़ तथा कांस्टेबल 823 तारा दत्त के घटनास्थल पर रवाना किया गया मौके पर जाकर देखा कि घटना स्थल पर एक व्यक्ति फर्श पर बिस्तर में चित अवस्था में पड़ा है जिसका चेहरा फूला हुआ है तथा कमरे में दुर्गंध आ रही थी आस-पड़ोस में जानकारी करने पर उक्त व्यक्ति का नाम गोविंद राम पुत्र हरिप्रसाद मूल निवासी बसंत विहार थाना इज्जत नगर जनपद बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 50 वर्ष हाल निवासी वार्ड नंबर 2 कृष्णा कॉलोनी थाना ट्रांजिट कैंप जनपद उधम सिंह नगर होना ज्ञात हुआ। मौके पर मौजूद व्यक्तियों से जानकारी करने पर पता चला कि मृतक गोविंद राम अत्यधिक शराब का सेवन करता था, प्रथम दृष्टिया मृतक गोविंद राम की मृत्यु अत्यधिक शराब के सेवन से होनी /हार्टअटैक से होनी प्रतीत हो रही है। पंचायतनामा /पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही वाद पोस्टमार्टम अग्रिम कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी

More From Author

मोदी सरकार ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचायाः बत्रा  भाजपा की प्रेस वार्ता में 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं, जनकल्याण और सुशासन को बताया सरकार की सबसे बड़ी पहचान

रुद्रपुर । छात्र नेता स्वर्गीय संदीप संधू की स्मृति में 15वां रक्तदान शिविर किच्छा रोड स्थित सरकारी ब्लड बैंक में आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर स्व. संदीप संधू को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया

श्री श्याम मित्र मंडल भूरारानी के तत्वाधान मे आयोजित भव्य निशान यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा रुद्रपुर। श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित श्री खाटू श्याम निशान यात्रा में शामिल हुए विधायक शिव अरोड़ा। भूरारानी में आयोजित होने वाले चौथे श्री खाटू श्याम के दरबार से पूर्व आयोजित भव्य निशान यात्रा का आयोजन गल्ला मंडी खाटू श्याम मंदिर से हुआ जो जगह जगह मुख्य बाजार के प्रमुख स्थानों से होते हुऐ भूरारानी दरबार स्थल पहुंची।

रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप कृष्णा कॉलोनी में कमरे में संदिग्धअवस्था में मिला युवक का शव , जांच में ड्यूटी पुलिस

विधायक शिव अरोरा ने त्यौहारो को देखते हुए जाम से निजाद हेतु व्यापारियों व आमजन की सुविधा के लिये आगामी छठ पूजा तक गाँधी पार्क मे प्रारम्भ करवाया वाहन पार्किंग