जनपद में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल :- गोलीकांड से गरीब मजदूर की हत्या अब हुआ यह 

Spread the love

रुद्रपुर। बीती रात एनएच-74 पर पंचर बनाने वाले युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। सुबह जब युवक की मां ने बेटे को खून में लथपथ देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटे को खून लथपथ देखकर मां की चीख निकल पड़ी। चीख सुनकर अन्य लोग भी पहुंच गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल हत्या का कारण अज्ञात है। मंगलवार तड़के करीब चार बजे फरमान की मां रफीकन घर के बाहर झाड़ू लगाते हुए होटल पहुंची तो दुकान में खून से लथपथ फरमान की लाश पड़ी थी। रफीकान के चीखने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। दरअसल रफीकन की गोली मार कर हत्या की गई थी। घटनास्थल पर कारतूस के दो खोखे बरामद हुए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।

बता दें मृतक फरमान चार भाइयों में तीसरे नम्बर का था। गदरपुर के ग्राम मसीत निवासी 19 वर्षीय फरमान स्वर्गीय जहूर अहमद की घर के पास एनएच-74 पर चांद मुस्लिम नाम से होटल है। होटल से लगी बाइक पंचर की दुकान भी है। वह बाइक पंचर बनाता था और छोटे भाई 16 वर्षीय अकील के साथ दुकान में सो जाता था। जबकि उसके दो बड़े भाई घर में परिवार के साथ सोते हैं। चारों भाई का संयुक्त परिवार है। गोली मारकर हत्या करने की वजह पता करने में पुलिस जुटी हुई है।

More From Author

रूद्रपुर – रूद्रपुर विधानसभा के अंर्तगत छतरपुर गांव में पार्टस एवं स्कैप के गोदाम में आग लगनें से भारी नुक्सान हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग, सिडकुल दमकल सहित उद्योगो के दमकल वाहनों द्वारा आग नियन्त्रण के प्रसास जारी है। स्थानीय पटवारी, समाजसेवी सुशील गाबा नें भी मौके पर पहुंचकर घटनाकम की जानकारी ली।

lरुद्रपुर lडेड बॉडी मिलने से मचा हड़कंप,अभी तक नहीं हुई शिनाख्त पुलिस की पड़ताल जारी

इस मामले में विदेश(कुवैत)भाग रहे युवक को लुकआउट नोटिस जारी कर पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार यह था कारण 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *