देश के प्रख्यात शिक्षाविद प्रो. डी.पी. सिंह लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से अलंकृत

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ

 

देश के प्रख्यात शिक्षाविद प्रो. डी.पी. सिंह लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से अलंकृत

 

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- यूजीसी के पूर्व चेयरमैन प्रो. डी.पी. सिंह को अकादमिक लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2024 से नवाजा गया है। यह सम्मान डॉ. प्रीतम सिंह फाउण्डेशन, नई दिल्ली की ओर से मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद में आयोजित चौथे प्रिज्म सम्मेलन के समापन समारोह में प्रो. सिंह को चार दशक तक निर्बाध अकादमिक नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया। यह पुरस्कार देश के प्रमुख शिक्षाविदों, लोक सेवकों और नीति निर्माताओं को प्रदान किया जाता है।

चार दशकों तक अकादमिक नेतृत्व का अनुभव रखने वाले विख्यात शिक्षाविद प्रो. डी.पी. सिंह संप्रति टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुम्बई के कुलाधिपति और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के शिक्षा सलाहकार हैं। इससे पूर्व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के चेयरमैन, राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद के निदेशक, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी, डा. हरि सिंह गौड़ विश्वविद्यालय, सागर, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इन्दौर के कुलपति रह चुके हैं। इसके अलावा केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद, यूनेस्को के साथ सहयोग के लिए भारतीय राष्ट्रीय आयोग, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की कार्यान्वयन समिति आदि के पदेन सदस्य के रूप में योगदान कर चुके हैं। इस प्रकार प्रो. सिंह के पास भारतीय उच्च शिक्षा के कई अकादमिक संस्थाओं का नेतृत्व करने का लंबा अनुभव है।

इससे पूर्व प्रो. डी.पी. सिंह को पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार, दशक के पर्यावरणविद् (पूर्वांचल) पुरस्कार, भारत ज्योति पुरस्कार, यूपी रत्न पुरस्कार, आगरा विश्वविद्यालय गौरव श्री पुरस्कार, राजा बलवंत सिंह शिक्षा सम्मान, राष्ट्र निर्माता पुरस्कार समेत दर्जनों पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

More From Author

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया तथा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

31वीं वाहिनी में तैनात एसडीआरएफ जवानों से की एसएसपी उद्यमसिंह नगर  मणिकांत मिश्रा ने मुलाकात, जवानो का किया

सड़क हादसे में मृतक उपनल कर्मचारी तसलीम अहमद के आवास पहुंचकर उनके आश्रितों को रुपए एक लाख का चैक सौंपते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी