कांग्रेस हताशा में रच रही साजिशें : कमल जिंदल चम्पावत प्रकरण को बताया भाजपा की छवि खराब करने की कोशिश । भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कांग्रेस पर राजनीतिक हताशा में षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चम्पावत में हुई हालिया घटना इसका जीता-जागता उदाहरण है।

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

कांग्रेस हताशा में रच रही साजिशें : कमल जिंदल

चम्पावत प्रकरण को बताया भाजपा की छवि खराब करने की कोशिश

 

। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कांग्रेस पर राजनीतिक हताशा में षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चम्पावत में हुई हालिया घटना इसका जीता-जागता उदाहरण है।

 

जिंदल ने कहा कि पुलिस की शुरुआती जांच में साफ हो गया है कि भाजपा कार्यकर्ता को झूठे और फर्जी मामले में फंसाने का प्रयास किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी जांच और तथ्यों के कांग्रेस और उसके प्रदेश नेतृत्व ने भाजपा तथा कार्यकर्ता को बदनाम करने की कोशिश की।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के निर्देश पर जगह-जगह प्रदर्शन कराए गए और बेबुनियाद नैरेटिव फैलाया गया। इसका उद्देश्य मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र और भाजपा संगठन की छवि धूमिल करना था।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह पहली घटना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते चार महीनों में कांग्रेस ने कई बार भाजपा सरकार और संगठन की छवि खराब करने का प्रयास किया है।

 

उन्होंने जनवरी में हुए तिलक राज बेहड़ प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि उस मामले में भी भाजपा सरकार पर झूठे आरोप लगाए गए। वहीं विधायक अरविंद पांडे के नाम से वायरल हुए फर्जी पत्र को लेकर कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

 

जिंदल ने कहा कि कांग्रेस पहले भी राज्य की छवि खराब करने के लिए पावन धामों, अपराध और विकास से जुड़े मुद्दों पर भ्रामक जानकारी प्रस्तुत करती रही है।

 

उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका जवाब मिलेगा।

More From Author

लव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मा  महापौर ने गूलरभोज प्रकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- दूसरे समुदाय का युवक नेताओं के इशारे पर लगा रहा झूठे आरोप

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

बाजपुर। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमों के तहत कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के विधि पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले अंतिम सेमेस्टर के छात्रों के लिए 10 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया गया है।

बाटा चौक में जर्जर विद्युत तार बने खतरा, व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता को सोपा ज्ञापन शीघ्र कार्यवाही की मांग क़ी